पिटकुल के निदेशक मण्डल ने कारपोरेशन एवं कार्मिक हित में लिये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।  प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पिटकुल के अध्यक्ष आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में  पिटकुल के निदेशक मण्डल की 109वीं बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें कारपोरेशन एवं कार्मिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। निदेशक मण्डल के अनुमोदनोपरान्त पिटकुल में कार्यरत नियमित एवं संविदा कार्मिकों को मिला दीपावली से पूर्व प्रोत्साहन धनराशि (Incentive) का तोहफा। […]

Oct 23, 2026 - 00:27
 51  4840
पिटकुल के निदेशक मण्डल ने कारपोरेशन एवं कार्मिक हित में लिये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।  प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पिटकुल के अध्यक्ष आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में  पिटकुल के निदेशक मण्डल की 109वीं बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें कारपोरेशन एवं कार्मिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। निदेशक मण्डल के अनुमोदनोपरान्त पिटकुल में कार्यरत नियमित एवं संविदा कार्मिकों को मिला दीपावली से पूर्व प्रोत्साहन धनराशि (Incentive) का तोहफा।

इस अवसर पर पिटकुल को वर्ष 2025-26 में हुये रिकार्ड शुद्ध लाभ 128 करोड़ के वित्तीय लाभ एवं पिटकुल के कार्मिकों द्वारा किये गये उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्यों तथा कार्मिकों द्वारा आगामी वर्षों मे निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने की प्रेरणास्वरूप निदेशक मण्डल द्वारा पिटकुल के पूर्णकालिक निदेशकों एवं नियममित 869 कार्मिकों को उनके द्वारा वित्तीय वर्ष में किये गये प्रदर्शन (केपीआई के आधार पर) वर्ष 2025-26 हेतु रू0 33,119/-से लेकर रू0 66,238/-तक की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किये जाने एवं आउटसोर्स (विभागीय संविदा, उपनल, एसएचजी एवं पीआरडी) के माध्यम से नियोजित 547 कार्मिकों को रू0 12,000/(रू0 बारह हजार मात्र) की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किये जाने के प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन प्रदान किया गया।

इससे पूर्व निदेशक मण्डल की 108वीं बैठक में प्रदान किये गये अनुमोदनोपरान्त पिटकुल को वर्ष 2025-26 में हुये रिकार्ड शुद्ध लाभ 128 करोड़ के वित्तीय लाभ में से सरकार को रू0 25.65 करोड़ (रू0 पच्चीस करोड़ पैंसठ लाख) का लाभांश प्रदान किया गया है।

इसके अतिरिक्त निदेशक मण्डल द्वारा कार्मिकों के हित में प्रस्तुत निम्नवत् प्रस्तावों पर अपना अनुमोदन प्रदान किया गयाः-

1. पिटकुल में कार्यरत नियमित, पूर्णकालिक कार्मिकों (ईपीएफ से आच्छादित) की सेवाकाल में मृत्यु होने के फलस्वरूप अनुग्रह क्षतिपूर्ति धनराशि को रू0 25,000/- से रू0 1,00,000/- दर को पुनरीक्षित करते हुये रू0 5,50,000/ से रू0 17,50,000/की किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
2. पिटकुल के त्रुटिपूर्ण विद्युत पारेषण तंत्र के सम्पर्क में आने पर वाह्य व्यक्तियों की घातक एवं साधारण विद्युत दुर्घटना एवं मृत्यु/अपंगता के परिणामस्वरूप अनुमन्य अनुग्रह धनराशि रू0 2,00,000/- को पुनरीक्षित करते हुये रू0 10,00,000/- करने सम्बन्धी प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
3. अंशकालिक सफाई कर्मियों के नियत मासिक मानदेय रू0 3,500/- से पुनरीक्षित कर रू0 5,500/- करने सम्बन्धी प्रस्ताव पर अनमोदन प्रदान किया गया।
4. इसके साथ ही निदेशक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत पिटकुुल के स्टाॅफ स्ट्रक्चर के पुनरीक्षण सम्बन्धी प्रस्ताव पर भी निदेशक मण्डल द्वारा विचारोपरन्त स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
5. कारपोरेशन में इंडस्ट्रियल ट्रेनियों को अनुमन्य मासिक मानदेय में वृद्धि सम्बन्धी प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
उक्त के साथ ही निदेशक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत तकनीकी प्रस्तावों पर भी अनुमोदन प्रदान किया गयाः-
1. एडीबी परियोजनाओं के तहत एआईएस विद्युत उपसंस्थान सरवरखेड़ा, उद्यम सिंह नगर के निर्माण हेतु अनुमोदन।
2. वर्ल्ड बैंक फन्डिंग के अन्तर्गत 132 के0वी0 उपसंस्थान, बागेश्वर के रिस्टोरेशन कार्यों के निर्माण हेतु अनुमोदन।
3. 220 के0वी0 हाईब्रिड बे फाॅर 220 के0वी0 पिरानकलियर-पुहाना सर्किट-।।। का अनुमोदन
4. ‘‘रिलाईबिल कम्यूनिकेशन एण्ड डाॅटा एक्यूजिशन सिस्टम फाॅर पिटकुल’’ सम्बन्धी प्रस्ताव पर भी निदेशक मण्डल द्वारा अपना अनुमोदन प्रदान किया गया।

 

बैठक में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन के साथ-साथ प्रमुख सचिव (ऊर्जा), आर0 मीनाक्षी सुन्दरम, अपर सचिव (वित्त), खजान चन्द्र पाण्डे, स्वतंत्र निदेशक  एन0 रवि शंकर (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0), स्वतंत्र निदेशक  पराग गुप्ता, (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0), स्वतंत्र निदेशक  अरविन्द बड़थ्वाल, पिटकुल एवं उपाकालि के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, यू0जे0वी0एन0 लि0 के प्रबन्ध निदेशक  अजय कुमार सिंह, महाप्रबन्धक (मा0सं0),  अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त) पिटकुल  मनोज कुमार, मुख्य अभियन्ता  हितेन्द्र सिंह ह्यांकी,  अनुपम सिंह,  पंकज कुमार एवं कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल के साथ पिटकुल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow