कुंजवाल बोले, हरदा को घर बैठाकर कभी सत्ता में नहीं आ सकती कांग्रेस, संजय को पार्टी में लेना चाहिए था

रैबार डेस्क:  पिछले दिनों 3 पूर्व विधायकों समेत 6 बड़े नेता कांग्रेस के खेमें में... The post कुंजवाल बोले, हरदा को घर बैठाकर कभी सत्ता में नहीं आ सकती कांग्रेस, संजय को पार्टी में लेना चाहिए था appeared first on Uttarakhand Raibar.

Mar 31, 2026 - 18:27
 50  6135
कुंजवाल बोले, हरदा  को घर बैठाकर कभी सत्ता में नहीं आ सकती कांग्रेस, संजय को पार्टी में लेना चाहिए था

रैबार डेस्क:  पिछले दिनों 3 पूर्व विधायकों समेत 6 बड़े नेता कांग्रेस के खेमें में शामिल हुए, लेकिन इस कार्यक्रम में हरीश रावत की गैर मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। माना जा रहा है कि हरीश रावत रामनगर के संजय नेगी को भी कांग्रेस में शामिल करवाना चाहते थे। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसी को लेकर हरीश रावत ने अचानक राजनीति से कुछ दिनों के संन्यास लेने की बात कहकर सनसनी मचा दी।

अब पूर्व स्पीकर और हरीश रावत के करीबी रहे गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी कहा है कि ज्वाइनिंग कार्यक्रम में हरीश रावत की बात नहीं मानी गई..ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। कुंजवाल ने कहा कि हरीश रावत संजय नेगी को भी पार्टी में शामिल कराना चाहते थे, तो पार्टी के शीर्ष नेताओं को ये बात मान लेनी चाहिए थी। संजय नेगी ने कभी कांग्रेस के खिलाफ कुछ नहीं कहा, अघर वो पार्टी में आ जाते तो रामनगर की सीट कांग्रेस के खाते में जाने से कोई नहीं रोक सकता था।

कुंजवाल ने ये भी कहा कि पार्टी में कुछ व्यक्तियों का आपसी मनमुटाव जारी रहा तो कांग्रेस के लिए मुश्किल हो जाएगी। हरीश रावत को घर बिठा दोगे तो कांग्रेस कभी सत्ता में आ ही नहीं सकती। रावत जी जैसे कद को नाराज करोगे को पार्टी को ही मुश्किल होगी। कांग्रेस के भीतर उनको कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

बता दें कि पिछले दिनों तीन पूर्व विधायकों समेत 6 नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा था। ठीक इसी दौरान हरीश रावत ने फेसबुक पर लिखा कि, सार्वजनिक जीवन के 60 वर्षों की राजनीतिक यात्रा पर बहुत कुछ मनन किया और मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि इन 60 वर्षों की अथक यात्रा के बाद मुझे एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में अर्जित अवकाश लेने का अधिकार प्राप्त हो गया है और मैं अर्जित अवकाश की पहली किश्त के रूप में 15 दिन तक राजनीतिक सोच व राजनीतिक कार्यों से व्रत रहूंगा। यानी हरदा ने कुछ दिन के लिए संन्यास की बात कहकर अपनी नाराजगी जता दी।

इनमें भाजपा से विधायक रहे राजकुमार ठुकराल भी थे। लेकिन संजय नेगी को शामिल नहीं कराया गया था। जबकि संजय नेगी का रुझान कांग्रेस की तरफ रहा है। इसके बाद संजय नेगी ने भी फेसबुक पर पोस्ट की, मैं असमंजस में हूं कि भाजपा में जाऊं या कांग्रेस में।बता दें कि संजय नेगी निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस का खेल बिगाड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि  रणजीत रावत जो हरीश रावत के विरोधी माने जाते हैं उन्होंने वीटो लगाकर संजय नेगी का रास्ता रोका। 

The post कुंजवाल बोले, हरदा को घर बैठाकर कभी सत्ता में नहीं आ सकती कांग्रेस, संजय को पार्टी में लेना चाहिए था appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow