सिलाई सीखने गई हिंदू लड़की मुस्लिम टेलर के साथ फरार, समझाने पर मां को जड़ा थप्पड़, टेलर हिरासत में
रैबार डेस्क: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां... The post सिलाई सीखने गई हिंदू लड़की मुस्लिम टेलर के साथ फरार, समझाने पर मां को जड़ा थप्पड़, टेलर हिरासत में appeared first on Uttarakhand Raibar.
रैबार डेस्क: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में 19 साल की एक हिंदू लड़की 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के साथ फरार हो गई। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो छात्रा टेलर के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। आरटीओ चौकी में मां उसे समझाने पहुंची तो छात्रा ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने हिंदू युवती को भगाने के आरोप में टेलर को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को सिलाई सीखने गई 19 वर्ष की हिंदू छात्रा टेलर के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिवार के लोगों ने 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के खिलाफ अपहरण की तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस दोनों की तलाश करने जुट गई थी। दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पीलीभीत निवासी रहमत व 19 वर्षीय युवती को पकड़ लिया और उन्हें आरटीओ चौकी ले आए। लड़की के घऱ वाले भी चौकी पहुंच गए। पुलिस से गुजारिश करने पर मां को बेटी से मिलने दिया। जिसपर मां ने उससे कहा कि घर चल तुझसे कोई कुछ नहीं कहेगा। लेकिन बेटी ने पुलिस बल के सामने ही मां को थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि वह रहमत के साथ ही रहेगी।
पिता ने भी बेटी को घर चलने के लिए कई बार समझाया। कई बार मान-मनौव्वल किया लेकिन छात्रा अपनी जिद पर अड़ी रही। छात्रा की जिद है कि उसे हर हाल में रहमत के साथ रहना है। पुलिस ने टेलर रहमत को हिरासत में लिया है। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि दो दिन पहले छात्रा की मां के बैंक अकाउंट से 21 हजार रुपये भी निकाले हैं।
The post सिलाई सीखने गई हिंदू लड़की मुस्लिम टेलर के साथ फरार, समझाने पर मां को जड़ा थप्पड़, टेलर हिरासत में appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?