गैरसैण सत्र में बजट पेश करने के दौरान सीएम धामी ने पिटकुल की गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां
देहरादून। राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण सत्र में पिटकुल की चार वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक सदन में रखकर ध्यानी के कार्यों पर योग्यता व ईमानदारी की मोहर लगा दी । सीएम धामी ने अपने बजट भाषण में पिटकुल द्वारा विगत चार वर्षों में किये गए विकार कार्यों का परियोजनाओं […]

देहरादून। राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण सत्र में पिटकुल की चार वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक सदन में रखकर ध्यानी के कार्यों पर योग्यता व ईमानदारी की मोहर लगा दी । सीएम धामी ने अपने बजट भाषण में पिटकुल द्वारा विगत चार वर्षों में किये गए विकार कार्यों का परियोजनाओं के नाम सहित सदन को अवगत कराया।
सीएम ने बताया कि अध्यक्ष जी
पिटकुल के तत्वावधान में विगत 4 वर्षों में पूर्ण की गयी लाईनों के विवरणों का मैं यहां उल्लेख कर रहा हूँ:-
> 132 किलोवोल्ट की पदार्था से चीला पारेषण लाईन,
> 220 किलोवोल्ट की जाफरपुर-टी०एस०एस० रूद्रपुर रेलवे पारेषण लाईन,
> 132 किलोवोल्ट की लक्सर-कैवेन्डिश लाईन,
> 132 किलोवोल्ट की डबल सर्किट काशीपुर- बाजपुर लाईन द्वितीय सर्किट लाईन,
> 220 किलोवोल्ट की बरम जौलजीवी पारेषण लाईन तथा 132 किलोवोल्ट की बिंदाल-पुरूकुल लाईन।
अध्यक्ष जी, यह भी अवगत कराना है कि आगामी वित्तीय वर्ष में पिटकुल के तत्वावधान में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर है। मैं यहां कुछ योजनाओ का उल्लेख कर रहा हूँ:-
220 किलोवोल्ट की जी०आई०एस० उपसंस्थान, सेलाकुई, देहरादून
> सेलाकुई उपसंस्थान पर 220 किलोवोल्ट की खोदरी झाझरा लिलो लाईन
➤ 132 किलोवोल्ट की जी०आई०एस० उपसंस्थान, आराघर
आराघर उपसंस्थान पर 132 किलोवोल्ट माजरा-लालतप्पड़ लिलो लाईन
132 किलोवोल्ट जी०आई०एस० उपसंस्थान, धौलाखेड़ा 31
धौलाखेड़ा उपसंस्थान पर 132 किलोवोल्ट काठगोदाम-रूद्रपुर लिलो लाईन
132 किलोवोल्ट उपसंस्थान, खटीमा
खटीमा उपसंस्थान पर 132 किलोवोल्ट खटीमा सितारगंज लिलो लाईन
अध्यक्ष जी, ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत समग्र रूप से पूंजीगत मद में रूपये एक हजार छः सौ नौ करोड़ तैतालीस लाख (रू0 1609.43 करोड़) का बजट प्रावधान किया जा रहा है।
गौरतलब है कि विगत चार वर्षों से पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी द्वारा बेहतरीन कार्य किये गए जिसमे कई लंबित परियोजनाओं को कुशलता पूर्वक पूर्ण किया गया इसके साथ ही सरकार को भी करोड़ों का लाभांश दिया गया।
What's Your Reaction?