नए मंत्रियों को मिले विभाग, धन दा का कद हल्का, कैड़ा को मिला शहरी विकास
रैबार डेस्क: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी सरकार में नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा... The post नए मंत्रियों को मिले विभाग, धन दा का कद हल्का, कैड़ा को मिला शहरी विकास appeared first on Uttarakhand Raibar.
रैबार डेस्क: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी सरकार में नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। चुनाव के दृष्टिगत नए मंत्रियों को ठीक ठाक तवज्जो दी गई है। हालांकि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य, गणेश जोशी से ग्राम्य विकास और सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग हटा दिया गया है।
नए मंत्रियों में राम सिंह कैड़ा को बड़ी तवज्जो मिली है। कैड़ा को शहरी विकास विभाग, पर्यावरण संरक्षण और जलागम प्रबन्धन वो जाग दिए गए हैं। मदन कौशिक को उम्मीद से कम लेकिन अहम पंचायती राज विभाग,आपदा प्रबन्धन, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग दिए गए हैं।

भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, एमएसएमई और खादी ग्रामोद्योग विभाग दिए गए हैं। प्रदीप बत्रा को को परिवहन विभाग, आईटी, साइंस प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित हुए हैं।


सबसे बड़ा झटका धन सिंह रावत को लगा है उनसे स्वास्थ्य विभाग वापस लिया गया है और सुबोध उनियाल को सौंपा गया है। अब धन दा के पास शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और सहकारिता विभाग रहेगा। गणेश जोशी से ग्राम्य विकास वापस लिया गया है जबकि कृषि उद्यान और सैनिक कल्याण यथावत रहेंगे। सतपाल महाराज से भी पंचायती राज विभाग वापस लिया गया है।
The post नए मंत्रियों को मिले विभाग, धन दा का कद हल्का, कैड़ा को मिला शहरी विकास appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?