मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन, देहरादून ने ट्रॉफी की अपने नाम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।उन्होंने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी और 5 लाख का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य समापन केवल एक प्रतियोगिता का अंत नहीं है, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल खेल भविष्य की […] The post मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन, देहरादून ने ट्रॉफी की अपने नाम first appeared on Vision 2020 News.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।उन्होंने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी और 5 लाख का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य समापन केवल एक प्रतियोगिता का अंत नहीं है, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है। खेल आयोजन आज हमारे गाँव-गाँव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उत्तराखण्ड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि भी बन चुका है।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आज समापन हो गया है। इस अवसर पर सीएम धामी कहा कि इस आयोजन में 11 करोड़ की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत खेल जगत में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। देश में फिटनेस एक जन आंदोलन बन चुकी है।
देहरादून जिले ने ट्रॉफी की अपने नाम
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का खिलाड़ी ले रहे लाभ
The post मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन, देहरादून ने ट्रॉफी की अपने नाम first appeared on Vision 2020 News.
What's Your Reaction?