हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, लक्सर में छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशर किए सीज

हरिद्वार : हरिद्वार में अवैध खनन और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने जिले के लक्सर क्षेत्र में छापेमारी कर 14 स्टोर क्रशर सील कर दिए हैं। हरिद्वार के लक्सर में छापेमारी, 14 स्टोन क्रेशर सीज मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की प्रवर्तन […] The post हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, लक्सर में छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशर किए सीज first appeared on Vision 2020 News.

Mar 18, 2026 - 18:27
 59  6097
हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, लक्सर में छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशर किए सीज

हरिद्वार : हरिद्वार में अवैध खनन और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने जिले के लक्सर क्षेत्र में छापेमारी कर 14 स्टोर क्रशर सील कर दिए हैं।

हरिद्वार के लक्सर में छापेमारी, 14 स्टोन क्रेशर सीज

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की प्रवर्तन टीम ने हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया। जांच के दौरान इन क्रेशरों में अनियमितताएं पाए जाने पर उनके ई-रवन्ना पोर्टल को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जांच के आधार पर इन क्रेशरों पर लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण नहीं होगा बर्दाश्त

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस कार्रवाई को सरकार की सख्त नीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

नियमों का उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन और अवैध भंडारण से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और राजस्व की भी हानि होती है। इसलिए शासन के निर्देशानुसार जनपद में लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी भी स्टोन क्रेशर या खनन इकाई में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, लक्सर में छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशर किए सीज first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow