ED ने पूछताछ के लिए बुलाया तो गले में मां की तस्वीर लेकर दफ्तर पहुंचे हरीश रावत

रैबार डेस्क:  2016 में हुए वीपीडीओ भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत... The post ED ने पूछताछ के लिए बुलाया तो गले में मां की तस्वीर लेकर दफ्तर पहुंचे हरीश रावत appeared first on Uttarakhand Raibar.

Sep 26, 2026 - 18:27
 47  2727

रैबार डेस्क:  2016 में हुए वीपीडीओ भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। पहले ईडी ने हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन जीना के घर छापेमारी करके उकी संपत्ति जब्त की थी और अब हरीश रावत को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी के बुलावे के बाद हरीश रावत गले में मां कीतस्वीर टांगकर आईटी पार्क स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे।

हरीश रावत ने कहा कि ईडी ने दो दिन पहले मुझे नोटिस दिया…शायद 2016 के प्रकरण में..जिसमें चंदन जीना के घर में भी छापा मारा है। साथ ही तमाम डॉक्यूमेंट्स मांगे गये हैं, इनमें फ़ैमिली की भी जानकारी शामिल है, लेकिन इसमें फैमिली का क्या आशय है। उसके अंदर कौन-कौन लोग आएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। जो डॉक्यूमेंट्स मांग रखे हैं, वो सब पुराने जो इनकम टैक्स रिटर्न भरे हैं उसकी जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा, परिवार की प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी गई है। जिसके चलते मैं आज ईडी के दफ्तर पहुंचा हूं। मैंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया, केवल अफनी मां को साथ लाया हूं…उनकी तस्वीर अपने साथ लाया हूं।

ये था मामला

हरीश रावत के कार्यकाल में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा- 2016 में कथित धांधली का मामला सामने आया था। आरोप था कि कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए OMR शीट में हेरफेर की गई और गलत उत्तरों को बाद में सही तरीके से भरा गया। जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, परीक्षा के बाद कुछ OMR शीटों को कथित तौर पर बदला या दोबारा खोला गया, और फिर सील कर दिया गया। साथ ही कुछ चुनिंदा अभ्यर्थियों के गलत उत्तरों को सही किए जाने का आरोप लगा था। इस प्रक्रिया के जरिए कुछ अभ्यर्थियों को चयनित कराने की कोशिश की गई। मामला सामने आने के बाद परीक्षा और चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे तथा कई अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।

हरदा के ओएसडी के घर छापा

इसी मामले में कुछ दिन पहले ईडी ने हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन जीना के घर छापा मारा था। उस दौरान करीब 32 लाख रुपये नकद, सोना और महंगी घड़ियां बरामद किए जाने की बात ईडी ने कही थी।

The post ED ने पूछताछ के लिए बुलाया तो गले में मां की तस्वीर लेकर दफ्तर पहुंचे हरीश रावत appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow