FRI में होगा रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम, सीएम धामी ने तैयारियों का किया निरीक्षण
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रजत जयंती उत्सव की तैयारियों का […] The post FRI में होगा रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम, सीएम धामी ने तैयारियों का किया निरीक्षण first appeared on Vision 2020 News.
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रजत जयंती उत्सव की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के बाद सीधे एफआरआई पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
ऐतिहासिक होगा राज्य स्थापना दिवस
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का ये ऐतिहासिक अवसर गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये आयोजन उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सान्निध्य में ये रजत जयंती समारोह प्रदेश के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा।
The post FRI में होगा रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम, सीएम धामी ने तैयारियों का किया निरीक्षण first appeared on Vision 2020 News.
What's Your Reaction?