पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून।  प्रबंध निदेशक  द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को टी.एच.डी.सी. के परियोजना प्रमुख श्री अजय वर्मा से बैठक कर 400 केवी उपसंस्थान पीपलकोटी व टी.एच.डी.सी के जल विद्युत उत्पादन के निर्माण से संबंधित मामलों में वार्ता की गई। टी.एच.डी.सी. के परियोजना प्रमुख अजय वर्मा द्वारा पिटकुल […]

Jan 31, 2026 - 00:27
 50  177962
पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून।  प्रबंध निदेशक  द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को टी.एच.डी.सी. के परियोजना प्रमुख श्री अजय वर्मा से बैठक कर 400 केवी उपसंस्थान पीपलकोटी व टी.एच.डी.सी के जल विद्युत उत्पादन के निर्माण से संबंधित मामलों में वार्ता की गई। टी.एच.डी.सी. के परियोजना प्रमुख अजय वर्मा द्वारा पिटकुल के 400 केवी उपसंस्थान पीपलकोटी व लाइन में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों एवं प्रबंध निदेशक की कार्यशैली की प्रशंसा की गई। स्थानीय मुददों को आपसी समन्वय से सुलझाने हेतु भी वार्ता की गई तथा टी.एच.डी.सी व पिटकुल की परियोजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गयी। इसके साथ ही प्रबंध निदेशक द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को पीपलकोटी में निर्माणाधीन कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को तेजी से कार्य करने तथा कार्य मे गुणवत्ता रखने हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत किये गए। मुख्य अभियंता जानपद प्रभारी को पीपलकोटी की शेष भूमि में अन्य निर्माण सम्बन्धी विवरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त पीपलकोटी के कार्यालय में पिटकुल के अधिकारियों व कार्मिकों के साथ बैठक कर सभी को अपने पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

प्रबंध निदेशक  द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को निर्माणाधीन 400 केवी जी.आई.एस. उपसंस्थान का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा GIS बिल्डिंग, कंट्रोल रूम बिल्डिंग फॉउंडेशन्स तथा गुणवत्ता मानकों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपसंस्थान के निर्माण कार्य मे तेजी लाने हेतु कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। गुणवत्ता की परख हेतु अधिशासी अभियंता टीएंडसी को सैंपल लेकर जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रबंध निदेशक  द्वारा क्रेन लिफ्ट में बैठकर 40 फुट ऊँचाई से बिल्डिंग व पूरे परियोजना स्थल का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था के समस्त लंबित मामलों का साइट में ही समाधान कर शीध्र सामग्री की आपूर्ति व निर्माण कार्य को 20 मार्च तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रबंध निदेशक  द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को निर्माणाधीन 400 केवी विष्णुप्रयाग पीपलकोटी लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था की कार्य मे उदासीनता को देखते हुए प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा घोर असंतोष व्यक्त किया एवं संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसपर संस्था द्वारा कार्य मे प्रगति एवं शीध्र कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। तदोपरांत प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा 74 मी0 गहरी सर्ज शाफ्ट में जाकर टी.एच.डी.सी. के कार्यों की अद्यतन स्थिति को भी देखा गया।

 

प्रबंध निदेशक  द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को निर्माणाधीन 520 मेगावाट एन.टी.पी.सी. हाइड्रो जल विद्युत गृह में एन.टी.पी.सी. हाइड्रो के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में 400 केवी विष्णुप्रयाग पीपलकोटी लाइन की अद्यतन स्थिति एवं उत्पादन की अद्यतन स्थिति की चर्चा हुई। अधीक्षण अभियंता लाइन डिज़ाइन व सबस्टेशन डिज़ाइन को प्रोटेक्शन, डेटा स्पीच व कम्युनिकेशन के सम्बंध में एन.टी.पी.सी. हाइड्रो के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करने के निर्देश दिए गए। तदोपरांत एन.टी.पी.सी. हाइड्रो के प्लांट व जी.आई.एस. उपसंस्थान व स्विचयार्ड का भ्रमण किया गया।

 

प्रबंध निदेशक द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को पीपलकोटी में निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को तेजी से कार्य करने तथा कार्य मे गुणवत्ता रखने हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत किये गए। मुख्य अभियंता जानपद प्रभारी को पीपलकोटी की शेष भूमि में अन्य निर्माण सम्बन्धी विवरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त पीपलकोटी के कार्यालय में पिटकुल के अधिकारियों व कार्मिकों के साथ बैठक कर सभी को अपने पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow