पौड़ी में जगह जगह बादल फटने से तबाही, 2 महिलाओं के दबने की खबर,5 नेपाली श्रमिक बहे
रैबार डेस्क: धराली में कुदरत के दिए जख्म अभी भरे भी नहीं हैं कि बुधवार... The post पौड़ी में जगह जगह बादल फटने से तबाही, 2 महिलाओं के दबने की खबर,5 नेपाली श्रमिक बहे appeared first on Uttarakhand Raibar.
पौड़ी में जगह जगह बादल फटने से तबाही, 2 महिलाओं के दबने की खबर, 5 नेपाली श्रमिक बहे
Breaking News, Daily Updates & Exclusive Stories - IndiaTwoday
रैबार डेस्क: धराली में कुदरत के दिए जख्म अभी भरे भी नहीं हैं कि बुधवार को पौड़ी जनपद से आसमानी तबाही की खबरें आईं। यहां कई जगहों पर बादल फटने से बड़े नुकसान की खबर है। पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना है, जबकि बांकुड़ा गांव में भी पांच मजदूरों के बहने की खबर सामने आई है। उधर, पाबौ औऱ पैठाणी के बीच कलगड़ी पुल बह जाने से पाबौ से आगे पैठाणी, थैलीसैंण, त्रिपालीसैंण का संपर्क पूरी तरह कट गया है। जब कि राठ क्षेत्र के सैंजी गांव में भी बादल फटने से मलबा कई घरों को बहाकर ले गया। गनीमत रही कि यहां जनहानि की सूचना नहीं है।
कलगड़ी पुल बहा
पौड़ी में भारी बारिश के चलते बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर कलगड़ी का पुल ढह गया। यह पुल विकासखंड थलीसैंण और पाबौ को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ने वाला एकमात्र पुल था, जिसके ढह जाने से इन ब्लॉकों के कई गांवों का संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है। दिनभर की बारिश ने पश्चिमी नयार नदी को उफान पर ला दिया, जिससे पुल ढहने की घटना हुई। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को आने वाले दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आवाजाही बहाल करने के लिए बैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
बुरांसी गांव में तबाही
बादल फटने के बाद पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना मिली है, जिसमें एक महिला का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरी महिला की खोजबीन अभी जारी है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
कई गांवों में बादल फटा
पौड़ी के थलीसैंण और पाबौ विकासखण्डों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। पाबौ विकासखण्ड के सैंजी गांव में बादल फटने से स्थानीय नदी-नाले उफान पर आ गए। बांकुड़ा गांव में भी पांच नेपाली श्रमिकों के बहने की सूचना है। इन सभी श्रमिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, भारी बारिश के कारण कई लोग घायल हुए हैं, जिनका रेस्क्यू कर लिया गया है। पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले में पिछले रात से ही बहुत भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है।
बैंज्वाड़ी में भूस्खलन, गडोली गधेरा उफान पर
पौड़ी के बैंजवाड़ी गांव में केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया। इस लैंडस्लाइड से सड़क का एक हिस्सा ढह गया है, जिससे निकटवर्ती मकान खतरे की जद में आ गए हैं। रात के समय ही घर में रह रहे परिवार को सुरक्षित रूप से पास के घरों में शिफ्ट कर दिया गया। गडोली गधेरा के उफान पर आने से पौड़ी श्रीनगर मार्ग भी बाधित हुआ था, हालाँकि, दोपहर तक यहां आवाजाही सामान्य कर दी गई है।
इस आपदा में हुई तबाही और क्षति को देखते हुए जरूरी सहायता और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं, जिससे लोगों को सही जानकारी मिल रही है।
हमारे संवाददाता की यह मान्यता है कि इस तरह की प्राकृति असमान्य घटनाएं, जनजीवन पर गहरा असर डालती हैं। सरकार को तथा संबंधित प्राधिकरणों को चाहिए कि वे इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए बेहतर योजना बनाएं।
For more updates, visit IndiaTwoday.
Keywords:
Pauri, cloudburst, devastation, women trapped, Nepali workers swept away, landslide, rescue operation, rainfall, UttarakhandWhat's Your Reaction?






