बजट 2026-27 विकसित भारत लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम – डॉ. अग्रवाल
ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर मंडल द्वारा आयोजित बजट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को सामूहिक रूप से देखा एवं सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि […]

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर मंडल द्वारा आयोजित बजट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में वित्त मंत्री रहने के नाते यह बजट सत्र उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। बजट में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को और मजबूती मिली है तथा बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल , मण्डल महामंत्री पंकज जुगलान, प्रदेश सह संयोजक युवा मोर्चा अमन कुकरेती, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा जयम शर्मा, प्राज्ञ रावत , अंकित रावत, सरदार अमनप्रीत सिंह, प्रियांशु कुमाई, रवि बगियाल एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?