अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, दो सड़क परियोजनाओं की दी सौगात

अल्मोड़ा : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पहुंचने पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन […] The post अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, दो सड़क परियोजनाओं की दी सौगात first appeared on Vision 2020 News.

Sep 17, 2026 - 18:27
 49  1284
अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, दो सड़क परियोजनाओं की दी सौगात

अल्मोड़ा : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पहुंचने पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन वैश्विक स्तर पर भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि है और ये पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

अजय टम्टा ने उत्तराखंड में सड़क निर्माण और मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण से जुड़े कार्य चल रहे हैं। वहीं, सड़कों और पहाड़ी क्षेत्रों में स्लोप प्रोटेक्शन के लिए करीब ढाई हजार करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बरसात के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, जिसकी समीक्षा की जा रही है। क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने य भी बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दो बड़े बाईपासों को स्वीकृति मिल चुकी है। इन बाईपासों के निर्माण से हल्द्वानी शहर में यातायात का दबाव कम करने और लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

The post अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, दो सड़क परियोजनाओं की दी सौगात first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow