डोईवाला के झबरावाला में हाथी का हमला, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

डोईवाला : मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के झबरावाला गांव में देर रात करीब 10 बजे स्कूटी सवार दो लोगों पर जंगल से निकले हाथी ने हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने भागकर जान बचाई, जबकि जमील पुत्र असगर अली हाथी की चपेट में आ गया । पार्क कर्मियों और ग्रामीणों ने घायल जमील को हिमालयन […] The post डोईवाला के झबरावाला में हाथी का हमला, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत first appeared on Vision 2020 News.

Sep 13, 2026 - 00:27
 66  2116
डोईवाला के झबरावाला में हाथी का हमला, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

डोईवाला : मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के झबरावाला गांव में देर रात करीब 10 बजे स्कूटी सवार दो लोगों पर जंगल से निकले हाथी ने हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने भागकर जान बचाई, जबकि जमील पुत्र असगर अली हाथी की चपेट में आ गया ।

पार्क कर्मियों और ग्रामीणों ने घायल जमील को हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि करोड़ों की लागत से हाथियों को रोकने के लिए बनी हाथी सुरक्षा दीवार भी पार्क के हाथियों की आबादी में आवाजाही को नहीं रोक पा रही हैं जिस कारण अब हाथी दीवार निर्माण पर भी सवाल उठने लगे हैं। हाथी दीवार की ऊंचाई को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ हैं।

The post डोईवाला के झबरावाला में हाथी का हमला, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow