डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, अंतिम संस्कार की थी तैयारी, लेकिन सड़क के गड्ढे ने लौटा दी सांसे

रैबार डेस्क: ऋषिकेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एम्स के डॉक्टरों... The post डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, अंतिम संस्कार की थी तैयारी, लेकिन सड़क के गड्ढे ने लौटा दी सांसे appeared first on Uttarakhand Raibar.

Sep 10, 2026 - 18:27
 62  1014
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, अंतिम संस्कार की थी तैयारी, लेकिन सड़क के गड्ढे ने लौटा दी सांसे

रैबार डेस्क: ऋषिकेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एम्स के डॉक्टरों ने एक शख़्स को मृत घोषित कर दिया था, जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी, शव को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी थी। तभी अंतिम यात्रा का वाहन अचानक सड़क के गड्ढे में धंसा और जोरदार झटका लगा। झटका लगने से मृत व्यक्ति की फिर से सांसे चलने लगी।

दरअसल, गीता नगर गली नंबर 5 के निवासी साईं राम को पहले किडनी फेल्योर और फिर हार्ट अटैक की समस्या हुई, एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। इसके लिए उन्होंने मुक्तिधाम सेवा समिति से अंतिम यात्रा वाहन भी बुक कर लिया। लेकिन इसी दौरान जब एम्बुलेंस शव को लेकर श्यामपुर रेलवे फाटक के पास से गुजर रही थी, तभी सड़क के एक गहरे गड्ढे में एम्बुलेंस का पहिया गया और ज़ोरदार झटका लगा। इस झटके के साथ ही मृत व्यक्ति ने अचानक अपनी आंखें खोल दीं और उनकी सांसें वापस चलने लगीं। मुक्तिधाम सेवा समिति के पंकज गुप्ता ने बताया कि एम्बुलेंस के गड्ढे में झटके से साईं राम जी की सांसें वापस लौट आई।

अचानक इस घटना के बाद परिजनों में नई उम्मीद जगी और वे फौरन साईंराम को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं डॉक्टरों के रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या डॉक्टरों ने जल्दबाजी में मरीज को देखा?

The post डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, अंतिम संस्कार की थी तैयारी, लेकिन सड़क के गड्ढे ने लौटा दी सांसे appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow