गौकशी के खिलाफ लक्सर पुलिस बड़ा एक्शन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार.

गौकशी के खिलाफ लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपीयों को गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गौवंशीय पशु का सिर और खाल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को चौकी रायसी क्षेत्र के ग्राम कंकरखाता गांव के पास गौकशी की सूचना मिली थी। […] The post गौकशी के खिलाफ लक्सर पुलिस बड़ा एक्शन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार. first appeared on Vision 2020 News.

Sep 7, 2026 - 18:27
 62  2418
गौकशी के खिलाफ लक्सर पुलिस  बड़ा एक्शन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार.

गौकशी के खिलाफ लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपीयों को गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गौवंशीय पशु का सिर और खाल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को चौकी रायसी क्षेत्र के ग्राम कंकरखाता गांव के पास गौकशी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गौवंशीय पशु का सिर और खाल के टुकड़े बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग, निगरानी और दबिश अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता और सघन सुरागरसी-पतारसी के चलते कुछ ही घंटों में घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाहिद निवासी ग्राम कंकरखाता, जुल्फकार उर्फ सुल्फा निवासी ग्राम खानपुर और समीर उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम कंकरखाता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 19 अगस्त को कंकरखाता क्षेत्र में हुई एक अन्य गौकशी की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों मामलों में उत्तराखंड गोवंश संरक्ष अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं और आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात शिखर चंद सुयाल का कहना है कि गौ-तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

The post गौकशी के खिलाफ लक्सर पुलिस बड़ा एक्शन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार. first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow