उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, सर्दियों के लिए 73 MW अतिरिक्त बिजली मंजूर

सर्दियों के दौरान उत्तराखण्ड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनावंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। उत्तराखण्ड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा। उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी […] The post उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, सर्दियों के लिए 73 MW अतिरिक्त बिजली मंजूर first appeared on Vision 2020 News.

Sep 27, 2026 - 00:27
 47  1909
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, सर्दियों के लिए 73 MW अतिरिक्त बिजली मंजूर
सर्दियों के दौरान उत्तराखण्ड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनावंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। उत्तराखण्ड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत

आदेश के तहत अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च के लिए 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस प्रकार छह माह हेतु कुल 73 मेगावाट बिजली का आवंटन किया गया है। यह व्यवस्था एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।

सर्दियों के लिए 73 MW अतिरिक्त बिजली मंजूर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सर्दियों में बिजली आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

The post उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, सर्दियों के लिए 73 MW अतिरिक्त बिजली मंजूर first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow