उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट…
उत्तराखंड पुलिस में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 8 जिलों के बदले कप्तान देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें आठ जनपदों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं. इस फैसले से पूरे पुलिस महकमे में हडकंप […] The post उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट… first appeared on Vision 2020 News.
उत्तराखंड पुलिस में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 8 जिलों के बदले कप्तान
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें आठ जनपदों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं. इस फैसले से पूरे पुलिस महकमे में हडकंप मच गई है.
आठ जिलों के बदले गए कप्तान
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, हालिया तबादले आगामी चुनौतियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं. इस कड़ी में कई जिलों में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान दी गई है.
देहरादून जिले की कमान एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल को मिली
तबादला सूची के मुताबिक, देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाया गया है और अब प्रमेन्द्र डोभाल देहरादून की कमान संभालेंगे. वहीं, नवनीत सिंह भुल्लर को एसएसपी हरिद्वार नियुक्त किया गया है. उधम सिंह नगर से मणिकांत मिश्रा को हटाकर अजय गणपति को जिले का नया एसएसपी बनाया गया है.
बीते कुछ समय से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में, इस प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस व्यवस्था में नई सक्रियता और सख्ती देखने की उम्मीद जताई जा रही है.
The post उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट… first appeared on Vision 2020 News.
What's Your Reaction?