उत्तराखंड में देर रात से हो रही झमाझम बारिश , मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी..
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार देर रात से जारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, इस […] The post उत्तराखंड में देर रात से हो रही झमाझम बारिश , मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी.. first appeared on Vision 2020 News.
-
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र।
-
अमृतसर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसून ट्रफ।
-
उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ।
-
ऑरेंज अलर्ट (31 अगस्त): देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
-
येलो अलर्ट (30 अगस्त एवं 1-2 सितंबर): टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में तीव्र बारिश का अनुमान जताया गया है।
-
सड़कों पर असर: राज्य में भूस्खलन और मलबे के कारण 41 ग्रामीण सड़कों समेत कुल 52 मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
The post उत्तराखंड में देर रात से हो रही झमाझम बारिश , मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी.. first appeared on Vision 2020 News.
What's Your Reaction?