ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन: एडिट टनल में मिट्टी धंसी, पानी के साथ आया मलबा, कर्मचारियों में हड़कंप
रैबार डेस्क: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की एडिट टनल में उस समय हड़कंप मच गया जब... The post ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन: एडिट टनल में मिट्टी धंसी, पानी के साथ आया मलबा, कर्मचारियों में हड़कंप appeared first on Uttarakhand Raibar.
रैबार डेस्क: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की एडिट टनल में उस समय हड़कंप मच गया जब टनल में दरार पड़ गई और मलबा और पानी तेज़ी से गिरने लगा। रेल लाइन परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग के जवाड़ी बाईपास के नजदीक बन रही एडिट टनल में भीतर से अचानक एक हिस्सा टूटा औऱ मलबा गिरने लगा। जिससे निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि टेक्निकल टीम ने इसे सामान्य घटना बताया है औऱ इसमें किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है। पुलिस चौकी जवाड़ी से करीब 1.5 किमी. की दूरी पर इमरजेन्सी टनल 7बी पैकेज में कार्य करने के दौरान सुरंग में डेढ़ किलोमीटर के अंदर मलबा आया है। सुरंग के ऊपर पानी का स्त्रोत है। इसकी वजह से वहां पानी के साथ मलबा आ गया और सुरंग बंद हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि टनल के अंदर से भारी मात्रा में मलबा गिर रहा है। पानी तेज़ी से अंदर घुस रहा है और मजदूरों में डर और भगदड़ का माहौल है।
यह निर्माण कार्य मेघा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इससे निर्माण की कार्यनीति, निर्माण गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। टनल में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के मुताबिक घटना में किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है, कार्य सुचारु ढंग से चल रहा है। कम्पनी की टेक्निकल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा है।
The post ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन: एडिट टनल में मिट्टी धंसी, पानी के साथ आया मलबा, कर्मचारियों में हड़कंप appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?