टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास तैयारी, प्रतिभागियों को मिलेगी छूट

टिहरी गढ़वाल: जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाला टिहरी लेक फेस्टिवल इस बार शासन-प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहभागिता का विशेष उदाहरण बनने जा रहा है। जिला प्रशासन आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है। […] The post टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास तैयारी, प्रतिभागियों को मिलेगी छूट first appeared on Vision 2020 News.

Mar 2, 2026 - 00:27
 66  5994
टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास तैयारी, प्रतिभागियों को मिलेगी छूट

टिहरी गढ़वाल: जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाला टिहरी लेक फेस्टिवल इस बार शासन-प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहभागिता का विशेष उदाहरण बनने जा रहा है। जिला प्रशासन आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है। वहीं स्थानीय होटल, होमस्टे संचालकों और वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़े व्यवसायियों ने भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुल्क में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

होटल और वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी छूट

जिला प्रशासन और उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से आयोजित होने वाले Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल में देशभर से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को होटल और होमस्टे के किराए में लगभग 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में करीब 25 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय हितधारकों ने स्वयं आगे आकर यह पहल की है।

संस्कृति और परंपरा की दिखेगी झलक

फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक खानपान से परिचित होने का अवसर मिलेगा। मास्टर शेफ प्रतियोगिता में स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि फैशन शो में पारंपरिक परिधानों और आभूषणों की झलक देखने को मिलेगी। 6 मार्च को कोटी कॉलोनी में पांडवाज बैंड की प्रस्तुति और वीर भड़ माधो सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा विभिन्न तिथियों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के अनुसार यह जनपद का एक बड़ा आउटडोर फेस्टिवल है, जिसके तहत ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और राफ्टिंग जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यटकों को टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों की पर्यटन संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित होने से ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

The post टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास तैयारी, प्रतिभागियों को मिलेगी छूट first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow