Operation Crack Down के तहत दून पुलिस की बडी कार्यवाही, डेढ़ किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
सेलाकुई पुलिस द्वारा संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ शिवनगर बस्ती का किया औचक निरीक्षण देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ऑपरेशन क्रैक डाउन” के तहत संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की […] The post Operation Crack Down के तहत दून पुलिस की बडी कार्यवाही, डेढ़ किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार first appeared on Vision 2020 News.
सेलाकुई पुलिस द्वारा संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ शिवनगर बस्ती का किया औचक निरीक्षण
देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ऑपरेशन क्रैक डाउन” के तहत संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
सेलाकुई क्षेत्र में नशा तस्करों पर ठिकानों पर पुलिस ने की कार्यवाही
सत्यापन अभियान के तहत आज गुरूवार को सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस्ती के आस-पास के लोगों से जानकारी करने पर नशे के कारोबार में प्रकाश में आये कुछ व्यक्तियों को पुलिस द्वारा संदिग्धता के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया एक आरोपी रजनीश साहनी को डेढ किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी की पहचान
- रजनीश साहनी पुत्र लक्ष्मण सनी निवासी शिवनगर बस्ती, थाना सेलाकुई, उम्र- 22 वर्ष
- बरामदगी- डेढ़ किलो अवैध गांजा
The post Operation Crack Down के तहत दून पुलिस की बडी कार्यवाही, डेढ़ किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार first appeared on Vision 2020 News.
What's Your Reaction?