देहरादून : दिन दहाड़े युवती की हत्या पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा घटना ने भाजपा के जंगल राज की खोली पोल

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को दिन दहाड़े मच्छी बाजार में युवती की हत्या पर कांग्रेस, सरकार पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. और अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो दिन दहाड़े ऐसी वारदातों […] The post देहरादून : दिन दहाड़े युवती की हत्या पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा घटना ने भाजपा के जंगल राज की खोली पोल first appeared on Vision 2020 News.

Feb 2, 2026 - 18:27
 52  60012
देहरादून : दिन दहाड़े युवती की हत्या पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा घटना ने भाजपा के जंगल राज की खोली पोल

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को दिन दहाड़े मच्छी बाजार में युवती की हत्या पर कांग्रेस, सरकार पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. और अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो दिन दहाड़े ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या को लेकर कांग्रेस हमलावर 

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताया. गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की राजधानी देहरादून के मुख्य बाजार में युवती की गला काट कर हत्या की गई उससे राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल कर रह गई है. इससे साबित हो गया है कि राज्य में किस तरह से बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

इस घटना ने भाजपा के जंगल राज की खोली पोल: गोदियाल

गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े युवती की गला काट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उसने भाजपा के जंगलराज की पोल खोल कर रख दी है. जिस स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उससे कुछ ही दूरी पर राजधानी की मुख्य कोतवाली स्थित है. मुख्य बाजार में चौबीसों घंटे भीडभाड रहती है. लेकिन, पुलिस आम जनता की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है.

पुलिस जनता की आँखों में झोंक रही धूल 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे महिला सुरक्षा का मामला हो, चाहे आम आदमी की जानमाल की सुरक्षा का राज्य पुलिस हर क्षेत्र में विफल रही है. अपराधी अपराध कर साफ बच रहे हैं तथा पुलिस द्वारा जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पूर्व में राज्य में हुए अंकिता भण्डारी हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझाने और वीआईपी का खुलासा करने में भी पुलिस अभी तक नाकाम रही है. इससे ये भी साबित हो चुका है कि पुलिस द्वारा कहीं न कहीं अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है.

The post देहरादून : दिन दहाड़े युवती की हत्या पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा घटना ने भाजपा के जंगल राज की खोली पोल first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow