पाकिस्तान में आतंकियों ने 7 पंजाबियों की हत्या की:गोली मारने से पहले ID कार्ड चेक किया, बलूचिस्तान से लाहौर जा रहे थे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लाहौर जा रही एक बस पर हमला कर 7 लोगों का कत्ल कर दिया। रॉयटर्स के मुताबिक इन हमलावरों ने नेशनल हाईवे पर बैरिकेड लगाकर बस को रोका। इसके बाद सभी के ID कार्ड चेक किए और पंजाब के रहने वाले यात्रियों की गोलीमार कर हत्या कर दी। हमलावर इन लोगों को जबरदस्ती उठाकर नजदीक पहाड़ के पास ले गए। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। एक पैसेंजर ने बताया कि हमलावरों की संख्या 10-12 थी और सभी के पास क्लाशिनकोवा बंदूकें थीं। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और हत्याओं के पीछे का मकसद भी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है लेकिन हमलावर भाग निकले हैं। पाकिस्तानी पीएम बोले- भारी कीमत चुकानी पड़ेगी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा- जो निर्दोष लोग मारते हैं और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पिछले साल अगस्त में भी बलूचिस्तान में आतंकियों ने ID कार्ड चेक करके 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में वाहनों में आग लगा दी थी। तब बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। बलूचिस्तान के इलाके में लंबे वक्त से BLA के उग्रवादी सरकार के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी? डायचे वेले के अनुसार BLA पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का सबसे बड़ा बलूच उग्रवादी समूह है। यह दशकों से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है। यह ग्रुप बलूचिस्तान की आजादी और अपने इलाकों से चीन को बाहर निकालने की मांग कर रहा है। BLA ने पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेज और चीन की CPEC परियोजना को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। बलूचिस्तान में रहने वाले ज्यादातर बलूच लोग पाकिस्तानी सरकार से नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि सरकार उनके इलाकों के नेचुरल रिसोर्सेज का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। BLA का कहना है कि लोकल आबादी को इन रिसोर्जेज से होने वाले मुनाफे में से कोई हिस्सा नहीं मिलता है। पाकिस्तान का सबसे गरीब इलाका है बलूचिस्तान बलूचिस्तान आज भी पाकिस्तान का सबसे गरीब और सबसे कम आबादी वाला इलाका है। कई दशकों से यहां अलगाववादी सक्रिय हैं। 2005 में पाकिस्तान ने अलगाववादियों के खिलाफ सैन्य अभियान भी चलाया था। लेकिन, हालात नहीं बदले। चीन और पाकिस्तान के बीच बन रहे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) में बलूचिस्तान अहम पड़ाव है। बलूचिस्तान में अलगाववादी और राजनीतिक दल दोनों ही चीन के इस निवेश का विरोध करते रहे हैं। बलोच अलगाववादियों का कहना है कि चीन यहां अपना उप-निवेश बनाने के लिए आर्थिक परियोजनाएं ला रहा है। चीनी प्रोजेक्ट्स में बलोच लोगों की सहमति नहीं ली जाती। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान में सेना और बलोच विद्रोहियों की मुठभेड़:18 सैनिकों की मौत, 23 आतंकी भी मारे गए, बलूचिस्तान में सेना का ऑपरेशन जारी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादियों के हमले में कम से कम 18 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक कलात जिले में अलगाववादियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 70 से 80 लड़ाकों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Feb 19, 2025 - 23:00
 66  501822
पाकिस्तान में आतंकियों ने 7 पंजाबियों की हत्या की:गोली मारने से पहले ID कार्ड चेक किया, बलूचिस्तान से लाहौर जा रहे थे
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लाहौर जा रही एक बस पर हमला क

पाकिस्तान में आतंकियों ने 7 पंजाबियों की हत्या की: गोली मारने से पहले ID कार्ड चेक किया

पाकिस्तान में एक दुखद घटना सामने आई है जिसमें आतंकियों ने 7 पंजाबियों की हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब ये लोग बलूचिस्तान से लाहौर की ओर यात्रा कर रहे थे। आतंकियों ने इन यात्रियों को रोकने के बाद उनके ID कार्ड चेक किए और उसके बाद उन्हें गोली मार दी। यह घटना सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ाती है, विशेषकर वे लोग जो पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में यात्रा कर रहे हैं।

घटनास्थल और पीड़ितों की पहचान

घटनास्थल बलूचिस्तान के एक कठिन इलाके में था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पंजाब प्रांत के निवासी थे, जो कार्य या पारिवारिक कारणों से यात्रा कर रहे थे। इस प्रकार की घटना न केवल इन लोगों के परिवारों के लिए दुखद है, बल्कि व्यापक स्तर पर पाकिस्तान में सुरक्षा की गंभीरता को भी दर्शाती है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

सरकारी प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपाय

सरकारी अधिकारियों ने इस मामले की निंदा की है और सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई रणनीतियाँ बनाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाना चाहिए और संबंधित मामलों की गंभीरता को देखते हुए अधिक सख्ती बरती जाएगी। इसके अलावा स्थानीय समुदायों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

समाज पर प्रभाव

इस प्रकार की घटनाएं न केवल पीड़ितों के परिवारों पर असर डालती हैं, बल्कि समाज के अन्य वर्गों में भी आतंक का माहौल बनाती हैं। लोगों में डर और असुरक्षा का अनुभव होता है, जिसके परिणामस्वरूप यात्रा करने और दूसरे क्षेत्रों में जाने में हिचकिचाहट होती है। इस स्थिति को सुधारने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास की आवश्यकता है।

News by indiatwoday.com Keywords: पाकिस्तान में आतंक, पंजाबियों की हत्या, बलूचिस्तान लाहौर यात्रा, आतंकवाद की घटनाएँ, पाकिस्तान सुरक्षा परिदृश्य, ID कार्ड चेकिंग, यात्रा सुरक्षा उपाय, स्थानीय समुदाय सुरक्षा, सरकारी प्रतिक्रिया आतंकवाद, पीड़ितों के परिवारों पर असर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow