भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया फैसला। देहरादून/नैनीताल। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में शैक्षणिक …

Aug 31, 2026 - 00:27
 53  3059
भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश
  • 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया फैसला।

देहरादून/नैनीताल। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया है। 31 अगस्त को बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

देहरादून जिले में भारी वर्षा की संभावना और खराब मौसम को देखते हुए 31 अगस्त को सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।

इसी तरह नैनीताल जिले में भी 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन का यह निर्णय मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी और संभावित जोखिम को देखते हुए लिया गया है।

मौसम विभाग ने 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के अलावा प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। छात्रों और अभिभावकों को स्थानीय प्रशासन तथा विद्यालयों से जारी होने वाले ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow