कुर्मी समाज का अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन:महाविद्यालय विवाद पर प्रेम वर्मा को समर्थन, नेताओं ने की एकजुटता की अपील
अयोध्या के तारुन में रविवार को कुर्मी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति साहू जी महराज, शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्तियों पर माल्यार्पण से हुई। परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय के प्रबंधक प्रेम कुमार वर्मा ने महाविद्यालय से जुड़े विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तहसील और चकबंदी अधिकारियों की गलती से महाविद्यालय श्मशान के खाते में दर्ज हो गया है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर उन्हें लक्षित किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव जय करन वर्मा ने कहा कि नेता चुनाव में वोट मांगते हैं, लेकिन जीतने के बाद समाज को दबाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज को भागीदारी न देने वालों के विरोध का आह्वान किया। दिग्विजय पटेल ने समाज विरोधी लोगों के सामाजिक बहिष्कार की बात कही। योगेंद्र वर्मा प्रधान कुशमाहा ने 2027 के चुनाव में एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। अपना दल के प्रदेश सचिव शत्रुघ्न वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ प्रेम वर्मा की नहीं, पूरे समाज की है। विश्वासघात के खिलाफ संघर्ष की बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राम दास वर्मा ने विश्वासघात के खिलाफ संघर्ष की बात कही। बीकापुर के ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने विकास और राष्ट्रवाद पर जोर दिया। किसान यूनियन के घनश्याम वर्मा ने कहा कि पहले से एकजुट होने पर यह स्थिति नहीं आती। प्रशासन की लापरवाही से एक गलत रिपोर्ट कर बंजर भूमि बनाया है जिस भी अधिकारी ने एनओसी दिया है उन्हें सस्पेंड होकर जेल जाना चाहिए। जिस भी अधिकारी से मिलना हो मैप अपनी बात वाहन रखेंगे ।अपनादल जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा ने कहा समस्या का हिस्सा न बनाए समाधान का हिस्सा बनिए । कार्यक्रम में राम भरोस वर्मा , स्वामी नाथ वर्मा,, राजेश वर्मा,कमला प्रसाद बागी,बसन्त वर्मा,लाल बहादुर वर्मा,नागेश वर्मा, अरविन्द वर्मा ,संयुक्त किसान मोर्चा के संरक्षक मया राम वर्मा,मनोज वर्मा, अजय कुमार वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, श्री नाथ वर्मा, आशीष पटेल, ओम प्रकाश वर्मा, राम जन्म वर्मा, राज कुमार वर्मा, आशीष वर्मा ,प्रहलाद कुर्मी, सहित हजारों की संख्या में स्वजातीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र वर्मा ने किया।क्षेत्रीय लोक गायक अरविन्द मौर्य ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कुर्मी समाज का अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन
हाल ही में अयोध्या में कुर्मी समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण शक्ति प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय विवाद पर प्रेम वर्मा को समर्थन देने का ऐलान किया गया। यह प्रदर्शन कुर्मी समाज के सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, जहां समाज के नेताओं ने एकजुटता की अपील की है।
महाविद्यालय विवाद पर प्रेम वर्मा का समर्थन
कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय विवाद के संदर्भ में प्रेम वर्मा के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। यह विवाद छात्रों के शैक्षणिक भविष्य और समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। समाज के नेताओं ने बताया कि प्रेम वर्मा ने हमेशा कुर्मी समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है, और अब उनका समर्थन करना समाज की एकजुटता को दर्शाता है।
समाज की एकजुटता की आवश्यकताएँ
प्रदर्शन में भाग लेने वाले नेताओं ने कुर्मी समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा। इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी कुर्मी समाज के लोगों को उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर मिले।
अंतिम शब्द
कुर्मी समाज का यह शक्ति प्रदर्शन केवल समर्थन का संकेत नहीं है, बल्कि यह इस बात का भी प्रतीक है कि जब समाज एकजुट होता है, तो वह किसी भी विवाद का सामना करने में सक्षम होता है। प्रेम वर्मा की भूमिका और उनकी योग्यता पर समाज का विश्वास दर्शाता है कि हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
News by indiatwoday.com Keywords: कुर्मी समाज अयोध्या, प्रेम वर्मा समर्थन, महाविद्यालय विवाद, शक्ति प्रदर्शन अयोध्या, समाज की एकजुटता, कुर्मी समाज एकजुटता, अयोध्या महाविद्यालय विवाद, कुर्मी समाज नेता, अयोध्या में कुर्मी समाज, प्रेम वर्मा कुर्मी समर्थन
What's Your Reaction?






