पाकिस्तानी नेता बोले- भारत 130 परमाणु मिसाइलों के निशाने पर:ये मिसाइलें दिखावे के लिए नहीं; सिंधु का पानी रोका, तो युद्ध के लिए तैयार रहें

पाकिस्तानी नेता हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा, हमने शाहीन, घोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइल सिर्फ भारत के लिए रखी हैं। अगर भारत सिंधु जल संधि को रोकता है, तो उसे पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। पाकिस्तान के परमाणु हथियार प्रदर्शन के लिए नहीं हैं, बल्कि देश भर में इनके ठिकाने छिपे हुए हैं। हनीफ अब्बासी ने भारत की तरफ से पाकिस्तान के लिए पानी की सप्लाई रोकने और ट्रेड संबंधों को खत्म करने का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि जवाब में पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए बंद कर दिया है। इससे दो ही दिन में भारत की एविएशन इंडस्ट्री परेशान हो गई। भारत को अपनी गलती का एहसास हो गया है। अगर 10 दिन हमने एयरस्पेस बंद रखा तो भारत की एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगी। अब्बासी बोले- भारत अपनी कमियों का इल्जाम हम पर लगा रहा अब्बासी ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा में खामियों को मानने के बजाय पहलगाम हमले का इल्जाम पाकिस्तान को दे रहा है। इस्लामाबाद अपने खिलाफ उठाए गए किसी भी आर्थिक कदम के फैसले से मुकाबला करने के लिए तैयार है। अब्बासी ने आगे कहा, हमारे पास जो सैन्य उपकरण और मिसाइलें हैं, वे दिखावे के लिए नहीं हैं। किसी को नहीं पता कि हमने अपने परमाणु हथियार देशभर में कहां-कहां तैनात किए हैं। मैं फिर कहता हूं, ये सभी बैलिस्टिक मिसाइलें भारत की तरफ निशाना साधे हुए हैं। पाकिस्तानी मंत्री और अधिकारी लगातार विवादित बयान दे रहे पहलगाम हमले को लेकर भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता खत्म करने के बाद पाकिस्तानी मंत्री और अधिकारी लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। पढ़िए बीते एक हफ्ते में पाकिस्तान की तरफ से दिए गए कुछ विवादित बयान... 26 अप्रैल: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर मुनीर शनिवार को टू-नेशन थ्योरी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। मुनीर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी (PMA) में कैडेट्स की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं- धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा और सोच में हिंदुओं से अलग हैं। हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान बनाने के लिए बहुत बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है। 26 अप्रैल: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी में एक परेड को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि पहलगाम हमले का आरोप लगाकर पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। पहले भी पाकिस्तान पर ऐसे हमले के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसे पूरी तरह से बंद किया जाना जाहिए। एक जिम्मेदार देश के तौर पर पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और पारदर्शी जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। शरीफ ने कहा कि भारत दुनिया को गुमराह कर रहा है। बिना किसी विश्वसनीय जांच और सबूत के पाकिस्तान पर झूठा आरोप लगाकर देश को बदनाम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है। 25 अप्रैल: पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्‌टो पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा। भुट्टो ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आप एक झटके में सिंधु जल समझौता को तोड़ दें। हम इसे नहीं मानते हैं। हमारी अवाम इसे नहीं मानती। हजारों साल से हम इस नदी के वारिस हैं। 16 अप्रैल: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ख्वाजा आसिफ ने माना था कि उनका देश पिछले 30 साल से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह ‘गंदा काम’ कर रहे हैं। ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को ब्रिटिश अखबार द स्काई को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं। ब्रिटिश एंकर यल्दा हकीम ने उनसे सवाल पूछा था कि क्या पाकिस्तान आतंकी गुटों की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है? इस पर उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियों ने अपने हितों के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया। ख्वाजा आसिफ ने यह भी माना कि आतंकियों का समर्थन करना या ट्रेनिंग देना बड़ी गलती थी। हम इसकी सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर हम सोवियत यूनियन के खिलाफ जंग में शामिल नहीं होते और 9/11 के हमलों के बाद जो हालात बने, वो न बनते तो पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेदाग होता। 16 अप्रैल: पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर मुनीर ने इस्लामाबाद के एक कार्यक्रम में टू नेशन थ्योरी की बात कही थी। तब उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी। मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की ‘गले की नस’ बताया था। उन्होंने कहा, "हमारा रुख बिल्कुल साफ है। कश्मीर हमारी गले की नस था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके वीरतापूर्ण संघर्ष में अकेले नहीं छोड़ेंगे।" उन्होंने कश्मीर को गाजा से जोड़ते हुए कहा, "पाकिस्तानियों का दिल गाजा के मुसलमानों के साथ धड़कता है।"

Apr 27, 2025 - 11:00
 64  501822
पाकिस्तानी नेता बोले- भारत 130 परमाणु मिसाइलों के निशाने पर:ये मिसाइलें दिखावे के लिए नहीं; सिंधु का पानी रोका, तो युद्ध के लिए तैयार रहें
पाकिस्तानी नेता हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा, हमने शाहीन, घोरी

पाकिस्तानी नेता बोले- भारत 130 परमाणु मिसाइलों के निशाने पर

इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और भी बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के एक नेता ने दावा किया है कि भारत के पास 130 परमाणु मिसाइलें हैं और ये किसी भी समय पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये मिसाइलें केवल दिखावे के लिए नहीं हैं, बल्कि उनका प्रयोग करके भारत किसी भी संकट के समय पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा सकता है।

सिंधु का पानी रोका, तो युद्ध के लिए तैयार रहें

पाकिस्तानी नेता ने इस विषय में और भी गंभीर बात की, जब उन्होंने सिंधु नदी का पानी रोकने का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि यदि भारत ने सिंधु का पानी रोकने का प्रयास किया, तो पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब देने के लिए युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि पानी के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान तनाव की पृष्ठभूमि

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है, जिसके पीछे कई ऐतिहासिक और भौगोलिक कारण मौजूद हैं। कश्मीर की समस्या, सिंधु जल संधि और आतंकवाद जैसे मुद्दे इन दोनों देशों के संबंधों को और भी जटिल बना देते हैं। विभिन्न बार दोनों पक्षों के बीच युद्ध भी हो चुके हैं, और ऐसे विचार लोगों के मन में आते रहते हैं कि क्या एक और युद्ध संभव है।

भविष्य की संभावनाएं

इस स्थिति में जहां एक ओर पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित है, वहीं दूसरी ओर भारत भी अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा हुआ है। दोनों देशों के बीच एक स्थायी शांति स्थापित करने के लिए संवाद और सहयोग की आवश्यकता है। यदि यह तनाव जारी रहा, तो इसका परिणाम दोनों देशों के लिए विनाशकारी हो सकता है।

अंत में, हम सभी को यह समझने की जरूरत है कि युद्ध हमेशा अंतिम विकल्प होना चाहिए। केवल बातचीत और वार्ता से ही हम एक स्थायी समाधान तक पहुँच सकते हैं।

News by indiatwoday.com Keywords: पाकिस्तान भारत परमाणु मिसाइलें, सिंधु का पानी युद्ध, पाकिस्तान नेता बयान, भारत-पाकिस्तान तनाव, हालात कश्मीर, भारत की सैन्य ताकत, इंटरनेशनल रिलेशंस इन साउथ एशिया, जंग का खतरा, एशियाई राजनीति, शांति की प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow