उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने 86 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।  मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के न्याय पंचायत बीसाबजेड से ग्राम विपुल सम्पर्क सीसी रैलिग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 49.64 लाख, जनपद अल्मोड़ा […] The post उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने 86 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी first appeared on Vision 2020 News.

Sep 9, 2026 - 00:27
 51  2434
उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने 86 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।  मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के न्याय पंचायत बीसाबजेड से ग्राम विपुल सम्पर्क सीसी रैलिग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 49.64 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विकासखण्ड ताडीखेत के अन्तर्गत ग्राम दुभणा प्राचीन चमूथान मंदिर, रानीखेत झूला देवी मंदिर, रानीखेत शिव मंदिर, बिल्लेख में देवी मंदिर, चमडखान में ग्येल देवता मंदिर, खुशालकोट शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही गोविन्द वल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी वि०वि० पंतनगर हेतु वेतन भत्ते आदि के लिए ₹ 150 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किस्त में ₹ 80.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
CM धामी ने 86 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के विधान सभा क्षेत्र थराली में विकासखण्ड नंदानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुतोल के अन्तर्गत ध्योसिंह धाम मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 19.56 लाख, ग्राम पंचायत रामणी में गोरिया राजा मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए ₹ 9.93 लाख, ग्राम पंचायत चोपता चौरी में स्थित माँ गिरिजा भवानी मंदिर के पास नव निर्मित धर्मशाला का अवशेष कार्य किये जाने के लिए ₹ 33.72 लाख, विकासखण्ड नारायणबगड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मींग में मींगेश्वर मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20.24 लाख तथा ग्राम पंचायत कौब के महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 39.62 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

The post उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने 86 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow