चीला आवासीय कॉलोनी का अवैध अतिक्रमण को आस्वाशन के बाद भी डीजीएम नहीं हटा रहे, संगठन ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

ऋषिकेश। संगठन के मीडिया प्रभारी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज चीला विद्युत गृह की कमेटी हॉल में उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की एक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित की अध्यक्षता में हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष/मंडल सचिव के द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष को चीला आवासीय कॉलोनी परिसर में अवैध अतिक्रमण से अवगत कराया […]

Sep 2, 2026 - 18:27
 65  3732
चीला आवासीय कॉलोनी का अवैध अतिक्रमण को आस्वाशन के बाद भी डीजीएम नहीं हटा रहे, संगठन ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

ऋषिकेश। संगठन के मीडिया प्रभारी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज चीला विद्युत गृह की कमेटी हॉल में उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की एक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित की अध्यक्षता में हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष/मंडल सचिव के द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष को चीला आवासीय कॉलोनी परिसर में अवैध अतिक्रमण से अवगत कराया गया।

 

बताया कि संगठन ने उपमहा प्रबंधक चीला के साथ तीन बार वार्ता करके तथा उप महाप्रबंधक चीला के आश्वासन पर अपना धरना प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा।  परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इस पर केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित ने कहा इस बार तय समय- सीमा के अनुसार यदि कार्यवाही नहीं की जाती है तो संगठन अपना धरना प्रदर्शन उप महाप्रबंधक चीला के कार्यालय एवं महाप्रबंधक गंगा वैली मायापुर हरिद्वार के मुख्यालय पर करेगा।

 

बैठक में परियोजना अध्यक्ष दिनेश चंद्र बिष्ट, परियोजना सचिव लोकेंद्र भंडारी, मंडल संरक्षक जगदीश चंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष संगीता बमरारा, मंडल सचिव  विक्रम सिंह, सह सचिव कुलदीप केषटवाल, मनोज कुमार,ओमप्रकाश , खंडीय अध्यक्ष गोपाल सिंह, गोविंद सिंह,महावीर प्रसाद ,सत्येंद्र शर्मा व मंसाराम तिवारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow