मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एक सप्ताह के भीतर फार्म 6, 7 और फार्म 8 के निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की […]
The post मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलाधिकारियों के साथ बैठक, अब तक 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी first appeared on Vision 2020 News.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एक सप्ताह के भीतर फार्म 6, 7 और फार्म 8 के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलाधिकारियों के साथ बैठक
बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में अब तक की कार्रवाई के साथ ही शेष मामलों पर सुनवाई हेतु जिलेवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।बैठक में बताया गया कि पूरे प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71 लाख 33 हजार मतदाताओं के सापेक्ष अनमैप्ड और विसंगतियों को लेकर कुल 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके सापेक्ष 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई की जा चुकी है।
23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी
प्रदेश में 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही 1 लाख 10 हजार मतदाता ऐसे हैं जो किसी कारण सुनवाई के लिए नहीं पहुँच सके हैं। बैठक में बताया गया कि ऐसे सभी मतदाताओं को पुनः सुनवाई का अवसर दिया गया है ताकि हर पात्र मतदाता को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों की समयबद्ध तरीके से नियमानुसार सुनवाई की जाए। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के निस्तारण सम्बंधी जानकारी विस्तारपूर्वक ली।
The post मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलाधिकारियों के साथ बैठक, अब तक 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी first appeared on Vision 2020 News.