मंत्री रेखा आर्या ने लिया ‘आंगन का मिलन’ की तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश

रूद्रप्रयाग :  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज जनपद रुद्रप्रयाग पहुंची। जहाँ मंत्री ने विकास भवन सभागार में आगामी 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यक्रम के सफल […] The post मंत्री रेखा आर्या ने लिया ‘आंगन का मिलन’ की तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश first appeared on Vision 2020 News.

Sep 21, 2026 - 18:27
 47  12228
मंत्री रेखा आर्या ने लिया ‘आंगन का मिलन’ की तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश

रूद्रप्रयाग :  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज जनपद रुद्रप्रयाग पहुंची। जहाँ मंत्री ने विकास भवन सभागार में आगामी 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यक्रम के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंत्री रेखा आर्या ने लिया ‘आंगन का मिलन’ की तैयारियों का जायजा

विभागीय मंत्री ने जनपद के 692 आंगनबाड़ी केंद्रों में ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों व परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।

अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सर्वांगीण विकास से संबंधित गतिविधियों को कार्यक्रम में प्रमुखता से शामिल करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा। विभागीय मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था ना हो सभी विभागीय अधिकारी पार्टी पदाधिकारीयों के साथ आपसी तालमेल रखते हुए कार्यक्रम कों संपादित करें।

The post मंत्री रेखा आर्या ने लिया ‘आंगन का मिलन’ की तैयारियों का जायजा, दिए ये निर्देश first appeared on Vision 2020 News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow