अल्मोड़ा में 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने दिए तैयारी के निर्देश
अल्मोड़ा: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के विकास भवन में विभागीय अधिकारियों […] The post अल्मोड़ा में 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने दिए तैयारी के निर्देश first appeared on Vision 2020 News.
अल्मोड़ा: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के विकास भवन में विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
अल्मोड़ा के 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा आयोजन
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अल्मोड़ा जनपद में कुल 1860 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन सभी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान पोषण आहार और टेक होम राशन का वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा बच्चों की वृद्धि की निगरानी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की भी होगी सहभागिता
अभियान के दौरान लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं, शिशुओं और बालिकाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण पर भी जोर
विभागीय मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ वहां अध्ययनरत बच्चों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ‘आंगन का मिलन’ अभियान को केवल एक कार्यक्रम के तौर पर न लिया जाए, बल्कि इसकी गंभीरता को समझते हुए सभी तैयारियां पहले से पूरी की जाएं।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की लापरवाही या परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी पहले से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
The post अल्मोड़ा में 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने दिए तैयारी के निर्देश first appeared on Vision 2020 News.
What's Your Reaction?