हरिद्वार में विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत्त, इंग्लैंड से भारत आईं थी घूमने
हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में स्थित शांति हेरिटेज होटल में ठहरी यूके निवासी एक एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 66 वर्षीय अन्ना चौहान भारत भ्रमण पर आई थीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार में NRI महिला की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत दरअसल, अन्ना […] The post हरिद्वार में विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत्त, इंग्लैंड से भारत आईं थी घूमने first appeared on Vision 2020 News.
हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में स्थित शांति हेरिटेज होटल में ठहरी यूके निवासी एक एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 66 वर्षीय अन्ना चौहान भारत भ्रमण पर आई थीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार में NRI महिला की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत
दरअसल, अन्ना चौहान यूके से 17 सदस्यीय दल के साथ भारत घूमने आई थीं और हरिद्वार के शांति हेरिटेज होटल में ठहरी हुई थीं। मंगलवार सुबह अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई, जिसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
घटना की सूचना मिलते ही, नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा होने के कारण पुलिस सतर्कता से हर पहलू की जांच कर रही है।
एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि
होटल स्टाफ और महिला के साथ यात्रा कर रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी है।
The post हरिद्वार में विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत्त, इंग्लैंड से भारत आईं थी घूमने first appeared on Vision 2020 News.
What's Your Reaction?