PAK सेना प्रमुख ने फिर दोहराई टू नेशन थ्योरी:कहा- मुसलमानों की सोच हिंदुओं से अलग, हम जानते हैं पाकिस्तान की रक्षा कैसे करनी है

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसीम मुनीर ने शनिवार को एक बार फिर से टू-नेशन थ्योरी दोहराते हुए कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। मुनीर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी (PMA) में कैडेट्स की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं- धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा और सोच में हिंदुओं से अलग हैं। हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान बनाने के लिए बहुत बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है। कुछ पहले भी कहा था हम हिंदुओं से अलग हैं पाकिस्तान सेना प्रमुख ने इससे पहले 16 अप्रैल को भी इस्लामाबाद के एक कार्यक्रम में बोलते हुए टू नेशन थ्योरी की बात कही थी। तब उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी। जनरल मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को आपको जरूर सुनानी है। हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारी सोच, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। इसी वजह से हम दो देश हैं, एक देश नहीं हैं। इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है। कश्मीर को 'गले की नस' बताया था मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की ‘गले की नस’ बताया था। उन्होंने कहा, "हमारा रुख बिल्कुल साफ है। कश्मीर हमारी गले की नस था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके वीरतापूर्ण संघर्ष में अकेले नहीं छोड़ेंगे।" उन्होंने कश्मीर को गाजा से जोड़ते हुए कहा, "पाकिस्तानियों का दिल गाजा के मुसलमानों के साथ धड़कता है।" भारत ने कहा था विदेशी चीज गले में कैसे अटक सकती है मुनीर के बयान पर भारत ने पलटवार करते हुए कहा था कि PoK भारत का अभिन्न अंग है। इस पर पाकिस्तान का अवैध रूप से कब्जा है। पाकिस्तान को PoK हर हाल में खाली करना पड़ेगा। कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताने वाले बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि कोई विदेशी चीज गले में कैसे अटक सकती है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर कहा कि यह पाकिस्तान के लिए चेतावनी है कि उसे इस हमले के अन्य आरोपियों को भी न्याय के कटघरे में लाना होना, जिन्हें अभी वह बचा रहा है।

Apr 26, 2025 - 19:00
 60  12968
PAK सेना प्रमुख ने फिर दोहराई टू नेशन थ्योरी:कहा- मुसलमानों की सोच हिंदुओं से अलग, हम जानते हैं पाकिस्तान की रक्षा कैसे करनी है
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसीम मुनीर ने शनिवार को एक बार फिर से टू-नेशन थ्योरी दोहराते हुए कहा

PAK सेना प्रमुख ने फिर दोहराई टू नेशन थ्योरी

सेना प्रमुख का बयान

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने हाल ही में एक बार फिर से 'टू नेशन थ्योरी' का समर्थन किया, जिस पर उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मुसलमानों की सोच हिंदुओं से पूरी तरह से अलग है। यह वक्तव्य पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक संदेश लेकर आया है, जो विभिन्न विचारधाराओं के बीच की खाई को और गहरा करता है।

टू नेशन थ्योरी का संदर्भ

टू नेशन थ्योरी, जो कि पाकिस्तान के निर्माण का एक प्रमुख आधार है, यह कहती है कि भारतीय उपमहाद्वीप के मुसलमानों और हिंदुओं के बीच संस्कृति, धर्म और पहचान में मौलिक भिन्नताएँ हैं। सेना प्रमुख के इस बयान ने एक बार फिर इस सिद्धांत का जिक्र करके पाकिस्तान के राजनीतिक और सांस्कृतिक संचरण को ताज़ा किया है।

पाकिस्तान की रक्षा की बात

सेना प्रमुख ने आगे कहा, "हम जानते हैं कि पाकिस्तान की रक्षा कैसे करनी है।" इस अभिव्यक्ति ने सुरक्षा बलों के प्रति जनता के स्वाभिमान को बल देने का काम किया है। इस प्रकार के बयानों से यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए किस प्रकार की रणनीतियों पर काम कर रहा है।

समाज और राजनीति पर प्रभाव

इस प्रकार के बयानों का समाज और राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से ऐसे समय में जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है, ऐसे विचारधाराएं केवल राजनीतिक बात नहीं हैं, बल्कि ये लोगों के सोचने के तरीके को भी प्रभावित करती हैं। इस संदर्भ में, समाज को इस पर विचार करने की आवश्यकता है कि ये विचारधाराएं कैसे संघर्ष का रूप ले सकती हैं।

News by indiatwoday.com Keywords: PAK सेना प्रमुख बयान, टू नेशन थ्योरी, मुसलमानों की सोच, हिंदुओं के विचार, पाकिस्तान की रक्षा, राजनीतिक संदेश, भारतीय उपमहाद्वीप, सांस्कृतिक भिन्नताएं, सुरक्षा बलों का महत्व, पाकिस्तान की रणनीतियां.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow