देहरादून: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हथौड़े से हिंदू की हत्या, 3 घायल

रैबार डेस्क: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में शनिवार को दो पक्षों में खूनी... The post देहरादून: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हथौड़े से हिंदू की हत्या, 3 घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.

Jun 14, 2026 - 09:27
 61  3713
देहरादून: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हथौड़े से हिंदू की हत्या, 3 घायल

रैबार डेस्क: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में शनिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद पर मुस्लिम पक्ष के आरोपियों ने
हिंदू के घर में घुसकर हथोड़े से सिर पर कई वार किये जिससे युवक की मौत होबगई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतक भाजपा ओबीसी मोर्चा से जुड़ा हुआ था

आरोप है कि बेलचे लेकर घर में घुसे आठ से दस लोगों ने अचानक एक परिवार के सदस्यों पर हमला किया। घटना के बाद भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया।विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और पुलिस-प्रशासन को आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। तनावपूर्ण माहौल के कारण एसपी देहात पंकज गैरोला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करने में जुटी रही।

बैरागीवाला निवासी वसीम व भगवत के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद है। शनिवार शाम को वसीम व भगवत के बीच कुलावे से पानी को लेकर कहासुनी हो गयी।आरोप है कि उसके बाद दूसरे समुदाय के 10 लोग बेलचे व हथोड़ा लेकर भगवत के घर में घुस आए और भगवत के परिवार के सदस्यों अशोक, सुषमा, राजेश कुमार व विनोद के साथ मारपीट करने लगे।

इसी बीच आरोपितों ने विनोद के सिर पर हथोड़े से कई वार कर गंभीर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चारों घायलों को तुरंत लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर विनोद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और शव मोरचरी में रखवाया।जबकि तीन घायलों अशोक, सुषमा व राजेश कुमार का उपचार चल रहा है।

The post देहरादून: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हथौड़े से हिंदू की हत्या, 3 घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow