स्वरोजगारी उद्यमी युवाओं से CM धामी ने किया संवाद, कहा उत्तराखंड की विकास यात्रा जारी है

रैबार डेस्क: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि डायलॉग के कार्यक्रम विकसित उत्तराखंड-यात्रा जारी है... The post स्वरोजगारी उद्यमी युवाओं से CM धामी ने किया संवाद, कहा उत्तराखंड की विकास यात्रा जारी है appeared first on Uttarakhand Raibar.

Oct 17, 2026 - 18:27
 67  3849
स्वरोजगारी उद्यमी युवाओं से CM धामी ने किया संवाद, कहा उत्तराखंड की विकास यात्रा जारी है

रैबार डेस्क: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि डायलॉग के कार्यक्रम विकसित उत्तराखंड-यात्रा जारी है कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न युवाओं के साथ संवाद किया और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं की अथक मेहनत और सरकार की बेहतर योजनाओं से हर क्षेत्र में उत्तराखंड को विकसित बनाने की यात्रा लगातार जारी है। और इस यात्रा में उत्तराखंड कई नए मुकाम हासिल कर रहा है।

सीपीपीजीजी नियोजन विभाग और देवभूमि डायलॉग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने एक एक कर विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं से संवाद किया। उनके कामों को प्रोत्साहित किया, साथ ही सुझान भी सुने। चंवावत के रकाहुल नरियाल ने बताया कि कैसे सोलर कार को लेकर जब उन्होंने दोस्तों से बात की तो वो उसका मजाक उड़ाने लगे, लेकिन जब उनकी मेहनत रंग लाई तो सब हैरीन रह गए। राहुल ने ऐसी कार बनाई है जो धूप से भी चलती है और बैटरी से भी।

इसी तरह उत्तरकाशी के जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने दहेज में मिली एक गाय के साथ अपना व्यवसाय शुरू किया, सरकारी योजनाओं का लाभ लिया औख कोराबर को बढ़ाया। इसी तरह पहली बार गुच्छी मशरूम की कमर्शियल खेती करने वाले नवीन पटवाल, फ्ल्क्स मोटर्स के विकास शाह, पिरूल क्राफ्ट तैयार करने वाली गीता पंत और सुमन पांथरी, बागवान महाबल नेगी, मिलेट्स उत्पादों की महिला बेकरी चलाने वाली कल्पना बिष्ट आदि दर्जनों युवाओं ने मुख्यमंत्री से संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमार राज्य के भीतर बहुत संभावनाएं हैं, उनको उभारने के लिए सही मार्गदर्शन और इच्छाशक्ति की जरूरत है। सीएम ने कहा कि हमारे राज्य करे युवा एक से बढञकर एक बढ़िया काम कर रहे हैं और उनके कार्यों से सैकड़ों अन्य लोग प्रेरणा ले रहे हैं। सीएम ने ये भी कहा कि सभी को सरकारी नौकरी दे पना संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार ऐसी मुहिम है जिससे हजारों लाखों को रोजगार मिल सकता है।

इससे पहले देवभूमि डायलॉग के संपादक रमेश भट्ट ने विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं पर एक विशेष वीडियो प्रजेंटेशन दिया।

The post स्वरोजगारी उद्यमी युवाओं से CM धामी ने किया संवाद, कहा उत्तराखंड की विकास यात्रा जारी है appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow