मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन:दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से फाइनल हराया; हरमनप्रीत की फिफ्टी, सिवर-ब्रंट को 3 विकेट

मुबंई इंडियंस ने 3 साल में दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीत लिया है। टीम ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 रन से हराया। दिल्ली लगाातर तीसरी बार रनर-अप रही। ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई ने 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। दिल्ली की टीम 141 रन ही बना सकी। मुंबई से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अहम मौके पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने नैटली सिवर ब्रंट के साथ 89 रन की अहम पार्टनरशिप भी की। सिवर ब्रंट ने गेंदबाजी में 3 विकेट लिए और अपनी टीम का कमबैक कराया। मुंबई ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम ने 14 रन के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैटली सिवर ब्रंट ने पारी संभाली। हालांकि, दोनों ने बेहद धीमे बैटिंग की। 8वें ओवर के बाद हरमन ने शॉट्स खेलने शुरू कर दिए, उन्होंने 15वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इसी ओवर में नैटली 30 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने हरमन के साथ 89 रन की पार्टनरशिप की। हरमन की फिफ्टी, टीम ने सम्मानजनक स्कोर बनाया हरमन एक एंड पर टिकी रहीं, उनके सामने अमीलिया केर 2 और सजीवन साजना खाता खोले बगैर आउट हो गईं। हरमन भी 66 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिर में जी कमलिनी ने 10, अमनजोत कौर ने 14 और संस्कृति गुप्ता ने 8 रन बनाकर टीम का स्कोर 149 तक पहुंचा दिया। दिल्ली ने 7 विकेट लिए। टीम से मारिजान कैप, जेस जोनासेन और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। एनाबेल सदरलैंड को 1 विकेट मिला। शिखा पांडे और मिन्नु मणि को कोई विकेट नहीं मिला। दिल्ली की भी खराब शुरुआत 150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 17 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। 66 रन तक टीम के 5 विकेट गिर गए। कप्तान मेग लैनिंग 13, शेफाली वर्मा 4, जेस जोनासेन 13 और एनाबेल सदरलैंड 2 रन बनाकर आउट हो गईं। कैप, जेमिमा ने फाइट दिखाई जेमिमा रोड्रिग्ज ने फाइट दिखाई और टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वे 30 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद साराह ब्रायस 5, मिन्नु मणि 4 और शिखा पांडे खाता खोले बगैर आउट हो गईं। मारिजान कैप ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन वे भी 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। निकी प्रसाद ने आखिर में टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। टीम 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। मुंबई से नैट सिवर-ब्रंट ने 3 और अमीलिया केर ने 2 विकेट लिए। शबनिम इस्माइल, हेली मैथ्यूज और साईका इशाक को 1-1 विकेट मिला। लीडरबोर्ड पर मुंबई की प्लेयर्स का दबदबा मुंबई की बैटर और बॉलर्स ने लीडरबोर्ड पर भी दबदबा बनाया। नैटली सिवर ब्रंट 10 मैचों में 523 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं, उन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में 1000 रन भी पूरे कर लिए। मुंबई की हेली मैथ्यूज 307 रन बनाकर तीसरे और कप्तान हरमनप्रीत कौर 302 रन बनाकर पांचवें नंबर पर रहीं। बॉलर्स में अमीलिया केर और हेली मैथ्यूज ही टॉप विकेट टेकर रहीं। मुंबई की दोनों स्पिनर्स ने 18-18 विकेट लिए। नैट सिवर ब्रंट 12 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर रहीं। दिल्ली के लिए जेस जोनासेन ने 13 विकेट लिए। शेफाली वर्मा 304 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स की टॉप स्कोरर रहीं। मुंबई ने दूसरा खिताब जीता विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 2023 में हुई। तब भी मुंबई ने दिल्ली को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता। अब मुंबई ने तीसरे सीजन में दूसरा टाइटल अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने तीनों सीजन पॉइंट्स टेबल में टॉप किया, लेकिन टीम तीनों बार रनर-अप ही रही।

Mar 16, 2025 - 00:59
 62  20504
मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन:दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से फाइनल हराया; हरमनप्रीत की फिफ्टी, सिवर-ब्रंट को 3 विकेट
मुबंई इंडियंस ने 3 साल में दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीत लिया है। टीम ने शनिवार को द

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन

फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से Women's Premier League (WPL) में अपनी छाप छोड़ी है, जब उन्होंने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का खिताब जीता। यह एक रोमांचक मुकाबला था जिसमें खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत कौर की फिफ्टी ने मुंबई की जीत की नींव रखी, जबकि गेंदबाज सिवर-ब्रंट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेकर दिल्ली के लिए मुश्किलें खड़ी की।

हरमनप्रीत कौर की अद्वितीय पारी

हरमनप्रीत कौर के विशेष योगदान के बिना यह जीत संभव नहीं होती। उन्होंने 50 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की। उनकी पारी ने न केवल रन बनाए बल्कि टीम के मनोबल को भी बढ़ाया। हरमनप्रीत की आक्रामक बल्लेबाजी ने विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और उन्हें चकनाचूर कर दिया।

सिवर-ब्रंट की गेंदबाजी का कमाल

गेंदबाजी में सिवर-ब्रंट ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जो कि मैच की टर्निंग पॉइंट साबित हुए। उनका शानदार प्रदर्शन ने निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस की चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच की प्रमुख विशेषताएं

यह फाइनल मैच कई रोमांचक पल लेकर आया, जिसमें दर्शकों को पहली बार WPL चैंपियन के रूप में मुंबई इंडियंस के जश्न का हिस्सा बनने का मौका मिला। खेल में अद्वितीय रणनीतियों और खिलाड़ियों के फोकस ने दर्शाया कि क्यों मुंबई इंडियंस इस सफल अभियान की हकदार थी।

भविष्य की उम्मीदें

मुंबई इंडियंस की इस जीत के बाद, टीम के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि वे अगले सत्र में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे WPL की शक्तिशाली टीम हैं और उनकी रणनीतियों की गहराई अन्य टीमों को चुनौती देने में सक्षम है।

अधिक अपडेट के लिए, विजिट करें News by indiatwoday.com. Keywords: मुंबई इंडियंस WPL चैंपियन, दिल्‍ली कैपिटल्स WPL फाइनल, हरमनप्रीत कौर फिफ्टी, सिवर-ब्रंट 3 विकेट, WPL 2023 संस्करण, महिला क्रिकेट चैंपियनशिप, फाइनल मैच की विशेषताएं, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्स, WPL जीतने वाली टीमें, महिला प्रीमियर लीग की कहानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow