24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे प्राथमिक शिक्षक, मुख्यमंत्री आवास घेरने देहरादून कूच
चंपावत : अपनी मांगों को लेकर चम्पावत के प्राथमिक शिक्षक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने 24 अक्टूबर 2026 को सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने का ऐलान किया है। 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे प्राथमिक शिक्षक चंपावत में 24 अक्टूबर को जिलेभर के […] The post 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे प्राथमिक शिक्षक, मुख्यमंत्री आवास घेरने देहरादून कूच first appeared on Vision 2020 News.
चंपावत : अपनी मांगों को लेकर चम्पावत के प्राथमिक शिक्षक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने 24 अक्टूबर 2026 को सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने का ऐलान किया है।
24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे प्राथमिक शिक्षक
चंपावत में 24 अक्टूबर को जिलेभर के प्राथमिक शिक्षक देहरादून के परेड ग्राउंड में जुटकर राज्य स्तरीय महारैली में शामिल होंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल के मुताबिक, शिक्षकों की प्रमुख मांगों में RTE लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से छूट, 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली और शिक्षकों को मोबाइल ऐप, ऑनलाइन कोर्स व डाटा फीडिंग जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करना शामिल है।
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
शिक्षक संगठन का आरोप है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
The post 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे प्राथमिक शिक्षक, मुख्यमंत्री आवास घेरने देहरादून कूच first appeared on Vision 2020 News.
What's Your Reaction?