आज MI vs RCB:मुंबई के खिलाफ 10 साल से वानखेड़े में नहीं जीती बेंगलुरु, बुमराह की हो सकती है वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग (RCB) 2025 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। 18वें सीजन का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई को इस सीजन शुरुआती 4 में से 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बेंगलुरु 3 में से 2 मैच जीती और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु 10 साल से वानखेड़े में नहीं जीत सकी है। टीम को यहां आखिरी जीत 2015 में मिली थी। मैच डिटेल्स, 20वां मैच MI vs RCB तारीख: 7 अप्रैल स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM हेड टु हेड में MI आगे हेड टु हेड में MI का पलड़ा भारी है। अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। 21 में मुंबई को और 14 में बेंगलुरु को जीत मिली। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 10 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इनमें MI 7 बार और RCB 3 बार जीती है। सूर्यकुमार यादव MI के टॉप स्कोरर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के टॉप स्कोरर है। उन्होंने 4 मैचों में 171 रन बनाए है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 43 गेंदों में 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं। हार्दिक ने 3 मैचों में 8 विकेट हासिल किए है। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 4 ओवर में 5 विकेट झटके थे। दूसरे स्थान पर गेंदबाज विग्नेश पुथुर हैं। वे 3 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं। सॉल्ट ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए इस सीजन में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 4 अलग-अलग खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए हैं। वहीं बल्लेबाज फिल सॉल्ट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 3 मैचों में कुल 102 रन बनाए हैं। सॉल्ट ने पहले मैच में KKR के खिलाफ 56 रन की पारी खेली थी। उनके बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार ने 3 मैचों में कुल 97-97 रन बनाए हैं। विराट ने अपने पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। विकेट टेकर्स में टीम के जोश हेजलवुड टॉप पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में कुल 6 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 रन देकर 3 विकेट हॉल लिया था। उसी मुकाबले में गेंदबाज यश दयाल ने भी 3 ओवर में 2 विकेट झटके थे। बुमराह वापसी कर सकते हैं MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज के मुकाबले से इस सीजन वापसी कर सकते हैं। चोट से वापसी करने के बाद वे रविवार को MI टीम से जुड़ गए थे। तेज गेंदबाज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे। लोअर बैक इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी वह बाहर हो गए थे। वे पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे थे। पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। यहां अब तक IPL के 117 मैच खेले गए हैं। 54 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 63 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। वेदर कंडीशन सोमवार को मुंबई का मौसम काफी गर्म रहेगा। यहां आज काफी तेज धूप रहेगी। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 26 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, रॉबिन मिंज। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख सलाम।

Apr 7, 2025 - 05:00
 49  27600
आज MI vs RCB:मुंबई के खिलाफ 10 साल से वानखेड़े में नहीं जीती बेंगलुरु, बुमराह की हो सकती है वापसी
इंडियन प्रीमियर लीग (RCB) 2025 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। 18वें

आज MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ 10 साल से वानखेड़े में नहीं जीती बेंगलुरु, बुमराह की हो सकती है वापसी

आज का मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा, जहाँ पिछले 10 वर्षों से बैंगलोर की टीम मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इस तथ्य ने आज के खेल को और अधिक रोमांचक बना दिया है।

वानखेड़े में बैंगलोर का संघर्ष

वाहनखेड़े में बेंगलुरु की टीम ने पिछले एक दशक में कभी भी मुंबई के खिलाफ सफलता का स्वाद नहीं चखा है। पिछले कई मैचों में, MI ने RCB को हराया है, जो उनके मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। आज का मुकाबला इस सांस्कृतिक संघर्ष को समाप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है।

बुमराह की वापसी की संभावनाएँ

मुंबई के लिए एक अच्छी खबर यह है कि टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी की उम्मीद है। बुमराह की उपस्थिति न केवल गेंदबाजी में मजबूती लाएगी, बल्कि उनकी अनुभवी ट्रैक रिकॉर्ड भी बेंगलुरु के खिलाफ रणनीति बनाने में मदद करेगी। RCB बल्लेबाजी लाइन-अप को बुमराह की वापसी से काफी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

मैच की महत्वपूर्ण बातें

आज का मैच MI और RCB दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत चाहती है, जबकि बैंगलोर पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बेताब है। दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है, जहाँ दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए, आज का खेल IPL 2023 की सबसे अच्छी झलकियों में से एक हो सकता है। क्या बेंगलुरु अपनी 10 साल की कमजोरी को समाप्त कर पाएगी? या MI अपने घरेलू स्टेडियम में फिर से जीत हासिल करेगी? आओ और जानिए इस दिलचस्प मुकाबले के बारे में।

अधिक अपडेट के लिए, जाँच करें indiatwoday.com। Keywords: MI vs RCB मैच, आज का मैच, मुंबई बनाम बेंगलुरु, बुमराह वापसी, IPL 2023, वानखेड़े स्टेडियम, बैंगलोर की जीत, क्रिकेट समाचार, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow