योगी ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की समीक्षा की:सीएम बोले- यह बड़ा लक्ष्य है, हर विभाग को निभानी होगी जिम्मेदारी

सीएम योगी ने रविवार को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य के लिए जारी प्रयास पर समीक्षा की। इस बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने अपने विभागों की कार्य प्रगति के बारे में सीएम को अवगत कराया। योगी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट आवंटन और उसके व्यय की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य बड़ा है। इसके लिए सभी विभागों को मेहनत करनी होगी। योगी की बैठक की 5 बड़ी बातें 1- स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार आयुष्मान भारत अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसी भी अस्पताल का बकाया न रखा जाए। यह सुनिश्चित करें कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीज के इलाज के बाद अधिकतम 01 माह के भीतर नियमानुसार अस्पताल का भुगतान कर दिया जाना चाहिए। नए अस्पतालों को इम्पैनल करें। आवश्यकता अनुसार इम्पैनलमेंट नियमों को सरल बनाएं। व्यवहारिकता का ध्यान रखें। 2- आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास बचपन संवारने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह आवश्यक है कि सभी जिलों में आंगनबाड़ी का अपना भवन हो। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव तैयार करें। 3- आर्थिक विकास और निवेश मिशन OTDE (वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी) की सफलता के लिए हर विभाग को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव स्तर पर विभागवार तय लक्ष्य की समीक्षा हर 15 दिन में की जाए। इसके अलावा हर महीने मंत्री स्तर पर भी समीक्षा हो। हर पहलू पर विचार कर बेहतर के लिए कार्ययोजना बनाकर लागू करें। प्रदेश के स्टार्ट-अप को चिन्हित कर उन्हें यूनिकार्न की श्रेणी में लाए जाने के लिए प्रयास किए जाएं। 4-बजट और वित्तीय प्रबंधन वित्तीय वर्ष 2024-25 अब समाप्ति की ओर है। कुछ विभागों में आवंटन के सापेक्ष व्यय की स्थिति संतोषजनक नहीं है। संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव से इसमें तेजी की अपेक्षा है। मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव वित्त द्वारा इन विभागों की समीक्षा की जाए। स्थिति में सुधार के ठोस प्रयास किए जाएं। 5- ऊर्जा विभाग के अधिकारी फील्ड पर उतरें योगी ने कहा कि ऊर्जा विभाग के शीर्ष अधिकारी फील्ड में उतरें। उपभोक्ताओं से संवाद करें। उनकी व्यवहारिक समस्याओं को सुनें और निस्तारण कराएं। यह सीधे तौर पर जनता से जुड़ा हुआ विभाग है। इसमें जनता से सीधा संवाद होना चाहिए। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। कहीं भी आम आदमी को पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के सभी शासकीय कार्मिकों को 'मिशन कर्मयोगी' से जोड़ा जाना है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। कार्मिकों के क्षमता संवर्धन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जाए। इन प्रयासों के माध्यम से राज्य सरकार जनता की सेवा, सुशासन और समृद्धि के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mar 16, 2025 - 22:59
 63  5857
योगी ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की समीक्षा की:सीएम बोले- यह बड़ा लक्ष्य है, हर विभाग को निभानी होगी जिम्मेदारी
सीएम योगी ने रविवार को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य के लिए जारी प्रयास पर समीक्षा की। इस बैठक

योगी ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की समीक्षा की

News by indiatwoday.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा लक्ष्य है और इसके लिए हर विभाग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। मुख्यमंत्री ने इस लक्ष्य की प्राप्ति को राज्य की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

खास पहलुओं की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी विभागों को सामूहिक प्रयास करनी होगी ताकि उत्तर प्रदेश इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त कर सके। उन्होंने ऋण, निवेश, और विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात की। योगी ने कहा कि जैसे-जैसे राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

आर्थिक विकास की दिशा

उन्होंने अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पहल भी चर्चा की। जैसे औद्योगिकीकरण, कृषि विकास, और सेवा क्षेत्र के विस्तार को महत्व दिया जाएगा। इसके अलावा, योगी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से भी इस दिशा में सहयोग एवं समर्थन की अपील की।

विभागों की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से अपेक्षा की है कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें। यह सिर्फ सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि पूरे समाज की भागीदारी का समय है। हर विभाग को अपनी योजनाओं को आम जनता के कल्याण के लिए प्राथमिकता देनी होगी।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आगे के समय में वैकल्पिक प्लान भी तैयार किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती का सामना किया जा सके। मुख्यमंत्री ने विकास दर को बढ़ाने के लिए ठोस नीतियों पर भी जोर दिया।

निष्कर्ष

योगी आदित्यनाथ का यह कार्यराज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। सभी विभागों की भूमिका और जिम्मेदारी को समझते हुए हम वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ सकते हैं।

For more updates, visit indiatwoday.com. Keywords: योगी आदित्यनाथ, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी, उत्तर प्रदेश आर्थिक विकास, राज्य की योजना, मुख्यमंत्री का बयान, विकास पहल, सरकारी योजनाएं, रोज़गार के अवसर, विभागों की जिम्मेदारी, आर्थिक सुधार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow