सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, दाम ₹3,192 बढ़े:इस साल 22% बढ़कर ₹93,353 प्रति 10 ग्राम पहुंचा, ये अब तक सबसे महंगा
सोने के दाम ने शुक्रवार 11 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹3,192 बढ़कर ₹93,353 पर पहुंच गया। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹90,161 थी। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹2,260 बढ़कर ₹92,929 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,669 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का हाई बनाया था। सोने में तेजी के 3 कारण 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 17,191 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,610 रुपए यानी 7% बढ़कर ₹92,627 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड
सोने की कीमतों ने एक नया मील का पत्थर छू लिया है, क्योंकि दाम ₹3,192 बढ़कर अब ₹93,353 प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। यह वृद्धि इस साल में कुल 22% की बढ़ोतरी दर्शाती है, जो निरंतर बढ़ती महंगाई और वैश्विक आर्थिक स्थितियों के कारण हुई है।
सोने की बढ़ती कीमतों का कारण
साल 2023 में जैसी आर्थिक चुनौतियां आई हैं, उन्होंने सोने की मांग को बढ़ा दिया है। निवेशक अनिश्चितताओं के समय में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। ऊंची महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों द्वारा अपनाई गई मौद्रिक नीतियों ने सोने की कीमतों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
कैसे खरीदें सोना
अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समझना महत्वपूर्ण है कि वर्तमान समय में यह निवेश एक सही विकल्प हो सकता है। विशेष रूप से, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोने की खरीदारी परंपरागत रूप से अधिक होती है। निवेशकों को यह सलाह दी जाती है कि वे सोने के फिजिकल और डिजिटल दोनों रूपों में निवेश करने के बारे में सोचें।
भविष्य में सोने की कीमतें
विश्लेषक मानते हैं कि आने वाले महीनों में भी सोने की कीमतों में अधिक वृद्धि हो सकती है, खासकर जब वैश्विक आर्थिक स्थिति अनिश्चित बनी रहती है। अगर आप दीर्घकालिक निवेश के लिए सोच रहे हैं तो सोना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इस साल सोने की कीमतों के बढ़ने के बाद, यह बाजार में सबसे महंगा धातु बन गया है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने वित्तीय पोर्टफोलियो में सोने को बखूबी शामिल करें।
सोने की तेजी से बढ़ती कीमतों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, ‘News by indiatwoday.com’ पर बने रहें। Keywords: सोने की कीमत, सोने का रिकॉर्ड, सोने का दाम, सोने की वृद्धि, निवेशक, सोने की खरीददारी, सोने की मांग, अर्थव्यवस्था, सोने का भाव, 2023 में सोना, महंगाई, सुरक्षित निवेश, वित्तीय पोर्टफोलियो.
What's Your Reaction?






