आपके विधायक की बात, दैनिक भास्कर के साथ:केतकी सिंह बोलीं- 80 करोड़ से तटबंध बनवाए, हम हिंदू क्या इतने पागल कि मस्जिदों पर रंग डालेंगे

बीजेपी से बलिया के बांसडीह की विधायक केतकी सिंह से दैनिक भास्कर ने खास बातचीत की। इस दौरान विधायक ने न केवल बांसडीह के विकास के बाबत बातचीत की बल्कि होली के त्योहार पर मस्जिदों के ढंकने पर तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी सवाल खड़े किये। बांसडीह विधायक ने दैनिक भास्कर के सभी प्रश्नों का बेबाकी से उत्तर दिया। विधायक ने होली के दौरान मस्जिदों को ढंकने के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही पिछली सरकारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। सवाल- अभी तक आपके क्षेत्र में क्या-क्या बड़े विकास कार्य हुए ? जबाब- सबसे पहले दैनिक भास्कर के माध्यम से आपके दर्शकों को,अपने क्षेत्रवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देना चाहती हूं। मैं धन्यवाद देना चाहती हूं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को,जिन्होंने बलिया जिले को भी जाना कि यह भी उत्तर प्रदेश का अंग है। क्यों कि पहले की जो सरकारें थीं। जिस तरह बलिया को छांट देती थी।सिर्फ इनके पांच-पांच, छः-छ: मंत्री बनाया जाता था,जिले को लूटने के लिए। मैं धन्यवाद देना चाहती हूं महाराज जी का कि उन्होंने बलिया को भी एक मौका दिया कि उसका भी विकास उसी आधार पर किया जाय जैसे बाकी जिलों का हो रहा है। और उसी में मेरी बांसडीह विधानसभा भी आती है। जिसमें कई ऐसे विकास कार्य हुए हैं। जिसे कहने में गर्व होता है। तीन वर्षों में हमने कम से कम तीस किलोमीटर सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कराया है,तीस करोड़ से ज्यादा की। 50 से ज्यादा सड़कों का विषेश मरम्मत के द्वारा ठीक कराया है।10 सड़कों से ज्यादा का नवीनीकरण कराया है। पूर्ववर्ती सरकारों में क्या ये सोचा जा सकता था कि बलिया को मेडिकल कॉलेज मिलेगा। इसे भी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने साकार किया है। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज के लिए मेरा नाम भी लिया। साढ़े चार करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हम करा चुके हैं। अपनी निधि से भी कई लाख रूपये का इलाज कराया है। हमारा क्षेत्र सरयू नदी से प्रभावित हैं। उसमें कई ऐसे गांव हैं जो बाढ़ में डूब जाता करते थे। तीन वर्षों के कार्यकाल में 70 से 80 करोड़ की लागत से दर्जनों ठोकरें,तटबन्ध अपने क्षेत्र में बनवाये हैं।इस वित्तीय वर्ष में करीब तीस करोड़ की लागत से ठोकरों का काम कराया गया है।विधवा पेंशन,कृषक दुर्घटना और तमाम योजनाओं में काम कराया गया है।बीते 15 वर्षों से बन के पड़ा पालिटेक्निक,आश्रम पद्धति स्कूल को चालू कराने की जिज्ञासा किसी में नहीं थी। मैने महाराज जी पत्र लिखा और तत्काल प्रभाव से पिछले वर्ष से पालिटेक्निक और इस वर्ष से आश्रम पद्धति स्कूल चालू हो जायेगा। 19 पैरामीटर पर विद्यालयों को लगातार बदल रहे हैं।थानों पर पिंक बूथ बनाया गया है। विधायक ने कहा कि ये तो अभी ट्रेलर है। सवाल- आपके विधानसभा में और क्या-क्या विकास कार्य करायें जाने चाहिए? जबाब- महिला महाविद्यालय बनाये जाने की योजना है।महाराज जी और प्रधानमंत्री जी का भी कहना है कि बच्चियों को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। 100 बेड के अस्पताल की मांग की गयी है। महिला अस्पताल की भी मांग कर रखी थी। मेरी ये सोच है कि जब तक सड़कें दुरूस्त नहीं हो पायेंगी,तब तक अर्थ व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो सकती। तो मेरा प्रयास है कि अपने विधानसभा की समस्त सड़कें, वैसे बहुत सी सड़कें सही हो चुकी है,जो थोड़ी बची है उनको भी सही करा लूं ताकि यह जो हम लोग इन्वेस्टमेंट ले आने की बात कर रहे हैं। तो फक्टरीज को भी हम लोग बलिया लेकर आ पांए। उसका भी हम प्रयास कर रहे हैं कि काम हो जाए। हमारे जिले के ही परिवहन मंत्री है बस स्टैंड की मांग कर रखी है। सवाल- पक्के तटबन्ध की इलाकाई लोग मांग कर रहे हैं, क्या कहेंगी ? जबाब- आपको हमने पूर्व में बताया कि बाढ़ को लेकर ऐसा आलम हुआ करता था, हमारे विधानसभा में। और बड़े दुख की बात है की जो लोग वहां पर रहते थे। वह विशेष करिए माना जाता था कि पूर्ववर्ती सरकार के ही वह वोट बैंक हैं। वह अपना वोट बैंक समझते थे। परंतु उनका काम करने में उनकी दिलचस्पी नहीं थी। उनका वोट लेने में दिलचस्पी थी। हमारी सरकारी ये जो बोलती है बार-बार की सबका साथ सबका विकास, जाति-पात से ऊपर उठकर काम, वह हमने करके दिखाया और आप सोचिए कि 80 करोड़ के लगभग हमने तटबंध पर काम कराया है। सवाल- अब तक अरबों रूपये ऊपर तटबन्ध पर खर्च हो चुके हैं, पक्के तटबन्ध पर आप बात करें। जबाब- नहीं-नहीं,इस बार जो आप देख रहे हैं। आप हमारे यहां महाराजपुर चले जाइए। आप पर्वतपुर चले जाइए, इस तरफ हमने जो भी तटबन्ध बनवाए हैं,वो पक्के बनाए हैं। रामपुर नंबर गांव सहित सारे गांवों में पक्के तटबंध का निर्माण हुआ है। और अभी भी हमारे जो सुल्तानपुर,खादीपुर गांव में हम जो तटबन्ध बनाने जा रहे हैं। वह पक्का ठोकरों का हम काम करने जा रहे हैं। हम गिद्ध नहीं है जो लाशों का इंतजार करें। पूर्ववर्ती सरकार गिद्ध थी। वह इंतजार करती थी कि कब यह मौका आए और लाशों पर जैसे गिद्ध खाते हैं,हम इन मौकों पर खायें। हम जनता के सेवक हैं। एक-एक जनता का पैसा,उसके टैक्स की कमाई का पैसा,उस पैसे के साथ न्याय होना चाहिए। और उसे न्याय को हम लोग कर रहे हैं। एक भी कम से कम मेरे विधानसभा में यह नहीं दिखेगा कि जिसमें की कोई यह आक्षेप लगा सके कि ये पैसे के लिए काम किया गया है। सवाल- होली पर विभिन्न जिलों में मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का न्यूज़ सामने आ रहा है, क्या कहेंगी ? जबाब- देखिए ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, हम क्या संदेश देना चाह रहे हैं कि क्या हिन्दू इतने पागल है क्या कि रंग लेकर मस्जिदों पर फेंकते चलेगे।हम क्या दिखाना चाहते हैं कि एक विषेश वर्ग की हिन्दुओं से इतनी असुरक्षा का भाव पैदा हो गया है कि वो अपनी मस्जिद को ढ़क रहे हैं। तो ये तो समाज को बांटने की मानसिकता है। यही माइंडसेट की तो मैं बात करती हूं। जब यह करें तो चंगा-चंगा और हम करें तो पंग

Mar 15, 2025 - 10:59
 65  11219
आपके विधायक की बात, दैनिक भास्कर के साथ:केतकी सिंह बोलीं- 80 करोड़ से तटबंध बनवाए, हम हिंदू क्या इतने पागल कि मस्जिदों पर रंग डालेंगे
बीजेपी से बलिया के बांसडीह की विधायक केतकी सिंह से दैनिक भास्कर ने खास बातचीत की। इस दौरान विधायक

आपके विधायक की बात, दैनिक भास्कर के साथ: केतकी सिंह बोलीं- 80 करोड़ से तटबंध बनवाए

हाल ही में, केतकी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास में 80 करोड़ रुपये के लगाव को लेकर बात की और यह स्पष्ट किया कि यह राशि तटबंधों के निर्माण में प्रयोग होगी। उनके अनुसार, यह परियोजना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा में सहायक साबित होगी।

हेतु हमें समझना चाहिए कि यह राशि क्यों आवश्यक है

केतकी सिंह ने कहा, "हम हिंदू क्या इतने पागल हैं कि मस्जिदों पर रंग डालेंगे?" इस बयान से स्पष्ट है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी बातें कही। उन्होंने जोर दिया कि बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है।

सामाजिक समरसता का महत्व

केतकी ने अपने भाषण में सामाजिक समरसता के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक ध्रुवीकरण की बजाय हमारी प्राथमिकता तटबंधों जैसे विकास कार्यों पर होनी चाहिए। इस प्रकार के विकास न केवल हमारी क्षेत्र की सुरक्षा को बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक एकता को भी बनाए रखते हैं।

क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता

इस चर्चा में केतकी सिंह ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उनका दावा था कि वे हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ी रहेंगी और उनके आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगी।

इस चर्चा में कई स्थानीय संपादकों और पत्रकारों ने भाग लिया, जिन्होंने उनके विचारों का सम्मान किया और विषय पर व्यापक चर्चा की।

इस संवाद का उद्देश्य लोगों को विकास कार्यों के प्रति जागरूक करना और समग्र सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।

News by indiatwoday.com

Keywords:

आपके विधायक की बात, केतकी सिंह, 80 करोड़ तटबंध, दैनिक भास्कर, राजनीति, सामाजिक समरसता, क्षेत्र का विकास, हिंदू-मुस्लिम सौहार्द, बाढ़ सुरक्षा, उत्तर प्रदेश विधायक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow