ट्रम्प से विवाद, मस्क नई पार्टी बना सकते हैं:पोल में 80% लोगों का समर्थन; रूसी नेता बोले- जरूरत पड़ी तो इलॉन को शरण देंगे

राष्ट्रपति ट्रम्प से विवाद के बाद मस्क ने 5 जून को सोशल मीडिया X पर एक पोल शेयर किया था। इस पोल में मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने को लेकर एक राय मांगी थी। इस पर 80.4% लोगों ने हां में जवाब दिया था। इस पोल के खत्म होने के बाद मस्क ने रिपोस्ट करते हुए लिखा- ‘द अमेरिकन पार्टी’। मस्क के इस संकेत के बाद माना जा रहा है कि वे अपनी पार्टी का नाम द अमेरिकन पार्टी रख सकते हैं। हालांकि मस्क ने अभी तक इसे लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, रूस के एक सांसद ने मस्क को राजनीतिक शरण देने की बात कही है। रूसी सांसद दिमित्री नोविकोव ने कहा कि अगर मस्क को जरूरत पड़ी, तो रूस उन्हें शरण दे सकता है। नोविकोव ने कहा, हमने अमेरिकी व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन को भी शरण दी थी। हालांकि, मुझे लगता है कि मस्क की अपनी एक राजनीतिक पहचान और ताकत है, इसलिए उन्हें शरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर उन्हें इसकी जरूरत पड़ेगी तो रूस जरूर मदद करेगा। रूसी प्रवक्ता बोले- यह अमेरिका का आंतरिक मामला उधर, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "यह अमेरिका का आंतरिक मामला है, और हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे। हमें भरोसा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस स्थिति को खुद संभाल लेंगे।" यह बयान तब आया जब ट्रम्प के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन ने मस्क को गैरकानूनी प्रवासी बताकर देश से निकालने की मांग की थी। बैनन ने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार को मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर कब्जा कर लेना चाहिए। गुरुवार रात को मस्क और ट्रम्प के बीच तीखी बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ी कि मस्क ने ट्रम्प को पद से हटाने की बात कह दी। मस्क ने कहा उनकी मदद के बिना ट्रम्प चुनाव नहीं जीत पाते। ट्रम्प के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को फिजूलखर्ची बताते हुए उन्होंने कहा उन्हें पद से हटा देना चाहिए। उनकी जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए। इलॉन मस्क के हमलों से नाराज ट्रम्प ने कहा कि मस्क पहले इस बिल पर खामोश रहे और सरकार से हटते ही पलट गए। वे पागल हो चुके हैं। उन्होंने मस्क की कंपनियों के सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म करने की धमकी भी दी। दोस्ती से दुश्मनी तक; इतने कम वक्त में क्या बदला ट्रम्प ने मई में बिग ब्यूटीफुल बिल नाम से टैक्स बिल का ऐलान किया। बिल में इलेक्ट्रिक वाहनों और रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर को दी जा रही सब्सिडी में कटौती की गई, जबकि ऑयल और गैस सेक्टर को फायदा मिला। शुरुआत में मस्क ने चुप्पी साधी, लेकिन जैसे-जैसे ट्रम्प प्रशासन इसे ऐतिहासिक बिल बताकर प्रचारित करने लगा, मस्क के भीतर की नाराजगी बाहर आने लगी। मस्क ने इसे फिजूलखर्ची की मिसाल बताया। इसके बाद ट्रम्प प्रशासन ने मस्क की पसंद जेरेड इसाकमैन को NASA प्रमुख बनाने की फाइल होल्ड पर डाल दी। OpenAI ने 22 मई को UAE में एक बड़ा AI डेटा सेंटर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट जीता था। मस्क की कंपनी xAI ने भी सौदे में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे। दोनों के बीच संबंध इतने बुरे हो गए कि मस्क ने 28 मई को DOGE प्रमुख के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म होने से 2 दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया। ट्रम्प की वजह मस्क को कितना नुकसान हुआ? ट्रम्प के कार्यकाल की शुरुआत में मस्क की टेस्ला को इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी सब्सिडी मिली थी। मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स को NASA और रक्षा मंत्रालय से अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट्स मिले। लेकिन 5 जून के विवाद के बाद टेस्ला के शेयरों में 14% की गिरावट आ गई। इससे मस्क की पर्सनल नेटवर्थ 34 बिलियन डॉलर गिर गई। यह साल 2025 में अब तक की सबसे बड़ी एक-दिनी गिरावट थी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क की कुल संपत्ति इस साल के शुरुआती पांच महीनों में 64.1 बिलियन डॉलर कम हो चुकी है। इसकी वजह सिर्फ EV सब्सिडी खत्म होने का खतरा नहीं, बल्कि निवेशकों में यह डर भी था कि ट्रम्प से मस्क की झड़प बाकी कंपनियों जैसे स्पेसएक्स और न्यूरालिंक के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। हालांकि, अमेरिकी चुनाव से अब तक मस्क की संपत्ति की तुलना की जाए तो यह काफी ज्यादा बढ गई है। 5 नवंबर 2024 को मस्क की संपत्ति 264 बिलियन डॉलर थी। 5 जून को उनकी सपंत्ति बढ़कर 334 बिलियन डॉलर हो गई थी। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक 5 नवंबर को हुए अमेरिकी चुनाव के बाद मस्क की संपत्ति में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ था। सिर्फ 45 दिन में मस्क की सपत्ति 170 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था। मस्क ने ट्रम्प के चुनाव अभियान में 277 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। ट्रम्प और मस्क एक-दूसरे के खिलाफ क्या कर सकते हैं ट्रम्प और मस्क के बीच अगर यह लड़ाई आगे बढ़ती है या और तेज होती है, तो इसके दूरगामी राजनीतिक और कारोबारी नतीजे हो सकते हैं। जानिए वो तरीके जिनसे ये दोनों एक-दूसरे को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं.... इलॉन मस्क ट्रम्प को कैसे चोट पहुंचा सकते हैं? 1. अपनी दौलत ट्रम्प के खिलाफ झोंक सकते हैं मस्क ने राष्ट्रपति ट्रम्प को जिताने के लिए 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च किए थे, लेकिन अब वो उतनी ही ताकत से रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ फंडिंग कर सकते हैं। मस्क की तरफ से ट्रम्प को 100 मिलियन डॉलर की आखिरी किश्त देना बाकी है। मस्क अब इस रकम की किश्त की रोक सकते हैं। इसके अलावा इसी पैसे का इस्तेमाल ट्रम्प के खिलाफ कर सकते हैं। 2. विवादों में घसीट सकते हैं काफी समय तक ट्रम्प के करीबी रहे मस्क अब यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास ट्रम्प प्रशासन के अंदर की जानकारी है। उन्होंने गुरुवार को दावा किया कि ट्रम्प प्रशासन ने जेफरी एप्स्टीन से जुड़ी फाइलों को इसलिए रोका, क्योंकि उनमें ट्रम्प का नाम है। उन्होंने लिखा, इस पोस्ट को भविष्य के लिए मार्क कर लो। सच सामने आएगा।” 3. अपने बिजनेस के जरिये प्रशासन के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं मस्क ने धमकी दी थी कि वह स्पेसएक्स की ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को तुरंत बंद कर देंगे। यही यान NASA के अंतर

Jun 7, 2025 - 09:27
 60  30064
ट्रम्प से विवाद, मस्क नई पार्टी बना सकते हैं:पोल में 80% लोगों का समर्थन; रूसी नेता बोले- जरूरत पड़ी तो इलॉन को शरण देंगे
राष्ट्रपति ट्रम्प से विवाद के बाद मस्क ने 5 जून को सोशल मीडिया X पर एक पोल शेयर किया था। इस पोल में म

ट्रम्प से विवाद, मस्क नई पार्टी बना सकते हैं: पोल में 80% लोगों का समर्थन; रूसी नेता बोले- जरूरत पड़ी तो इलॉन को शरण देंगे

Breaking News, Daily Updates & Exclusive Stories - IndiaTwoday

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अरबपति उद्यमी इलॉन मस्क के बीच हाल में हुए विवाद ने राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मचा दी है। 5 जून को मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोल शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की संभावना के बारे में राय मांगी। इस पोल का नतीजा चौंकाने वाला रहा, क्योंकि इसमें 80.4% लोगों ने हां में जवाब दिया। मस्क ने पोल के बाद 'द अमेरिकन पार्टी' नाम का संकेत भी दिया, हालांकि अभी तक इस पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

ट्रम्प के साथ विवाद: दोस्ती से दुश्मनी तक

ट्रम्प और मस्क के संबंध काफी जटिल हो गए हैं। पहले दोनों के बीच करीबी रिश्ते थे, लेकिन ट्रम्प के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' के बारे में मस्क की आलोचना ने दोनों के बीच दरार पैदा कर दी है। मस्क ने इस बिल को फिजूलखर्ची की मिसाल बताते हुए मांग की कि ट्रम्प को पद से हटाया जाए। इस पर ट्रम्प ने पलटवार करते हुए मस्क की कंपनियों के लिए सरकारी ठेकों को खत्म करने की धमकी दी है।

रूस का समर्थन: एक नया मोड़

इस विवाद में रूस का एक नया मोड़ सामने आया है। रूसी सांसद दिमित्री नोविकोव ने कहा है कि अगर मस्क को जरूरत पड़ी, तो रूस उन्हें राजनीतिक शरण देने के लिए तैयार है। यह बयान तब आया है जब क्रेमलिन प्रवक्ता ने इस विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार किया, उसे अमेरिका का आंतरिक मामला बताया।

मस्क का वित्तीय प्रभाव: संपत्ति में तेजी से बदलाव

ट्रम्प और मस्क के बीच विवाद का वित्तीय असर भी पड़ा है। मस्क की संपत्ति 34 बिलियन डॉलर घट गई, जिससे उनकी कुल संपत्ति में साल 2025 की सबसे बड़ी गिरावट आई। हालांकि, अमेरिकी चुनाव से पहले मस्क की संपत्ति में वृद्धि देखी गई थी, लेकिन इस विवाद ने निवेशकों में अनिश्चितता पैदा कर दी है। इसका असर मस्क की कंपनियों, जैसे टेस्ला और स्पेसएक्स पर भी पड़ा है।

आगे की संभावनाएं: क्या होगा आने वाले वक्त में?

अगर ट्रम्प और मस्क के बीच यह लड़ाई और तेज होती है, तो इसके दूरगामी राजनीतिक और कारोबारी नतीजे हो सकते हैं। मस्क इसके लिए अपनी संपत्ति का उपयोग कर सकते हैं या ट्रम्प प्रशासन की नीतियों का विरोध कर सकते हैं। वहीं, ट्रम्प भी मस्क की कंपनियों पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर सकते हैं।

इन सभी घटनाक्रमों से साफ है कि अमेरिका की राजनीति में मस्क और ट्रम्प का विवाद एक महत्वपूर्ण मोड़ ले सकता है, जो न केवल उनकी व्यक्तिगत दुश्मनी को बल्कि पूरे राजनीतिक परिदृश्य को प्रभावित कर सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए, हमारे वेबसाइट पर विजिट करें: IndiaTwoday

Keywords:

Trump, Musk, new political party, poll, support, Russia, asylum, American Party, friendship, breakdown, financial impact

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow