दिल्ली में AAP का शीशमहल Vs भाजपा का राजमहल:AAP नेता मीडिया को लेकर CM हाउस पहुंचे, पुलिस से झड़प, PM हाउस जाने से रोका गया

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही भाजपा और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दोनों पार्टियों के बीच अब 'AAP के शीशमहल' और 'भाजपा के राजमहल' को लेकर विवाद जारी है। दरअसल, भाजपा आम आदमी पार्टी पर CM हाउस को शीशमहल बनाने का आरोप लगाती रही है। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल ने सीएम रहते समय 45 करोड़ रुपए खर्च कर CM आवास को रेनोवेट कराया। अब AAP ने पीएम आवास को 2700 करोड़ रुपए का राजमहल बताया है। भाजपा के आरोपों का जवाब देने बुधवार को आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज CM हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर AAP नेताओं को मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने बैठ गए। कुछ देर बाद दोनों पीएम आवास की ओर रवाना हो गए। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा कह रही है कि सीएम हाउस में सोने का टॉयलेट लगाया गया है। हम सोने का टॉयलेट ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हम पीएम आवास जा रहे हैं। दिल्ली भाजपा बोली- केजरीवाल से पूछिए सोने का टॉयलेट कहां छिपा रखा है दिल्ली भाजपा ने बुधवार को X पर एक नया पोस्टर जारी कर केजरीवाल को टॉयलेट चोर बताया। कहा कि केजरीवाल अपने शौक की पोल खुलने की डर से पहले लाखों की टॉयलेट सीट चुरा ले गए और अब जब दिल्ली की जनता के सामने उनकी पोल खुल गई तो 2 लोगों को भेज दिया नौटंकी करने के लिए? संजय सिंह और सौरव भारद्वाज, टॉयलेट सीट के बारे में केजरीवाल से पूछिए कहां छिपा रखा है? दिल्ली सीएम हाउस को लेकर AAP और भाजपा में कल से बढ़ा विवाद 1. मंगलवार को आतिशी ने कहा- CM हाउस से मेरा सामान निकाला मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आप सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। आतिशी ने कहा कि सोमवार रात केंद्र की भाजपा सरकार ने मेरे सरकारी आवास से मेरा सामान निकालकर फेंक दिया। ये तीन महीने में दूसरी बार हुआ है। 2. PWD बोला- आतिशी ने कभी इस बंगले का पजेशन ही नहीं लिया आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने एक लेटर जारी कर उनके दावों को खारिज कर दिया। PWD ने कहा कि आतिशी कभी मुख्यमंत्री निवास में रहने ही नहीं आईं। PWD ने कहा कि आतिशी से कई बार 6-फ्लैगस्टाफ रोड का पजेशन लेने को कहा गया, लेकिन वे नहीं मानीं। PWD ने बताया कि आतिशी को दो नए आवासों का प्रस्ताव भी दिया गया था। इनमें से एक राज निवास लेन और दूसरा दरियागंज में है। नियमों के मुताबिक, जिसे आवास अलॉट किया गया है, वह अगर 'हैबिटेबिलिटी सर्टिफिकेट' जारी होने के पांच वर्किंग डे के अंदर घर का भौतिक कब्जा नहीं लेता, तो आवंटन खुद ही रद्द हो जाता है। 3. संजय सिंह बोले- दिल्ली के राजा पीएम मोदी का राजमहल 2700 करोड़ रुपए में बना प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री आवास के बारे में नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के बड़े नेता तक एक ही प्रचार कर रहे हैं। कह रहे हैं कि उसमें मिनी बार बना हुआ है, उसमें सोने का टॉयलेट बना हुआ है, उसमें स्विमिंग पूल बना हुआ है। जबकि इसी दिल्ली में प्रधानमंत्री का राजमहल है जो 2700 करोड़ रुपए में बना है। संजय सिंह ने कहा कि पीएम ने फैशन डिजाइनर्स को फेल कर दिया है। दिन में तीन-तीन बार कपड़े बदलते हैं, 10-10 लाख की पेन रखते हैं, 6700 जूते की जोड़ियां, 5000 सूट हैं। उनके घर में 300 करोड़ रुपए के कालीन बिछे हैं, जिसमें सोने के तार लगे हुए हैं। 200 करोड़ रुपए का झूमर लगा हुआ है। राजमहल में कहां-कहां हीरे लगे हुए हैं, ये पूरे देश को दिखाइए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस देश की जनता को, मीडिया को अपना राजमहल दिखाए। मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि तुम्हारा झूठ कल उजागर होगा। कल 11 बजे मीडिया के साथ चलकर पहले दिल्ली सीएम के आवास को देखें और कितने करोड़ में बना है और फिर पीएम के राजभवन को देखने चलें। 4. बुधवार को मुख्यमंत्री आवास देखने पहुंचे सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह बुधवार सुबह AAP नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह मीडिया को लेकर CM हाउस पहुंचे। भारद्वाज ने कहा कि BJP रोज CM आवास के नए-नए वीडियो और फोटो भेजती थी। आज हम सभी मीडिया वालों को लेकर यहां आए हैं। अब बीजेपी भाग रही है। यहां तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगा दी है। पानी फेंकने के लिए वाटर कैनन लगाए हैं और एडिशनल DCP को तैनात कर दिया है। इसे बॉर्डर बना दिया है ताकि मीडिया अंदर न जा सके। ये क्यों हमें अंदर नहीं जाने देना चाहते। भाजपा आरोप लगाती थी कि मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल है, वो कहां है मीडिया भी देखे। मिनी बार कहां है, वो हमें तो आज तक नहीं दिखा। शायद कहीं छिपा हुआ हो। सोने के टॉयलेट कहां लगे हैं, क्योंकि हमने भी इस घर के टॉयलेट इस्तेमाल किए हैं पर वो सोने के तो नहीं थे। इसलिए आज जनता को सीएम और पीएम आवास दोनों देखने दीजिए। 5. आतिशी के आरोपों पर वीरेंद्र सचदेवा का जवाब- 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला किसे मिला है आतिशी के आरोपों के जवाब में आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला आतिशी को आवंटित है। स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक मुख्यमंत्री रहते हुए यहीं से सरकार चलाई थी तो आतिशी मार्लेना क्यों नही चला सकतीं? दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी से 4 सवाल पूछे: 1. आतिशी मार्लेना बताएं 17 ए.बी. मथुरा रोड़ किसको आवंटित बंगला है? 2. दिल्ली जानना चाहती है कि क्या यह सच नहीं की 17 ए.बी. मथुरा रोड़ से तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी तो आतिशी मार्लेना क्यों नही चला सकतीं? 3. आतिशी बताएं 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे तो फिर 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ को मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नही किया? 4. आतिशी मार्लेना बताएं की 17 ए.बी. मथुरा रोड़ बंगला जो उनको आवंटित है उसमें कौन

Jan 8, 2025 - 16:25
 60  501823
दिल्ली में AAP का शीशमहल Vs भाजपा का राजमहल:AAP नेता मीडिया को लेकर CM हाउस पहुंचे, पुलिस से झड़प, PM हाउस जाने से रोका गया
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही भाजपा और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

दिल्ली में AAP का शीशमहल Vs भाजपा का राजमहल

AAP नेता मीडिया को लेकर CM हाउस पहुंचे

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच ताज़ा घटनाक्रम ने राजनीतिक सरगर्मी को एक नया मोड़ दिया है। AAP के नेता CM हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के प्रति विरोध जताया। सूत्रों के अनुसार, यह प्रदर्शन उन मुद्दों के खिलाफ था, जो पार्टी के नेताओं के अनुसार, मीडिया द्वारा मनगढ़ंत और गलत तरीके से प्रस्तुत किए जा रहे थे। AAP के नेता इस बात पर जोर दे रहे थे कि उनका संदेश सही तरीके से जनता तक नहीं पहुँचाया जा रहा है।

पुलिस से झड़प का मामला

इस घटना के दौरान, AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने उन्हें CM हाउस के बाहर रोकने की कोशिश की, जिससे माहौल में तनाव बढ़ गया। AAP नेता और कार्यकर्ता ये दावा कर रहे थे कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है कि वे अपनी बात उजागर करें। वहीं, पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कारणों से उन्होंने कार्रवाई की। इस झड़प ने राजनीति के इस नए दौर को और भी अधिक गरमा दिया है।

PM हाउस जाने से रोके जाने की जानकारी

जानकारी के अनुसार, AAP नेता PM हाउस की ओर बढ़े, लेकिन उन्हें रोका गया। AAP इस कदम को असंवैधानिक मानते हुए अपने अधिकारों की रक्षा में खड़ी रही। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह एक स्पष्ट संकेत है कि केंद्र सरकार उनकी बातों को सुनने को तैयार नहीं है। AAP का ये प्रदर्शन दिल्ली के राजनीतिक माहौल में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है।

News by indiatwoday.com

समापन टिप्पणी

दिल्ली के इस गतिशील घटनाक्रम में जनसरोकारों और मीडिया के प्रति पक्षपात का मुद्दा उठाया गया है। आगामी राजनीतिक रणनीति और आगामी चुनावों के मद्देनज़र, ये घटनाएं सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। अधिक अपडेट और जानकारी के लिए, indiatwoday.com पर जाएं। Keywords: AAP शीशमहल, भाजपा राजमहल, दिल्ली राजनीतिक स्थिति, AAP नेता मीडिया, CM हाउस प्रदर्शन, पुलिस झड़प दिल्ली, PM हाउस रोकना, दिल्ली में AAP विवाद, भाजपा विरोध AAP, दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow