लखनऊ के प्रियंका की श्रीदेवी की तरह थाईलैंड में मौत:पिता बोले- वो पानी से डरती थी; पति ने कहा- नदी-समुद्र नहीं..होटल में थी
लखनऊ के पीजीआई इलाके में डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव की पत्नी प्रियंका का शव देर रात थाईलैंड से लखनऊ पहुंचा। प्रियंका के पिता ने पुलिस के पास फिर से पोस्टमॉर्टम कराने की तहरीर दी है। सोमवार को प्रियंका के पिता ने पीजीआई थाने में दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पिता का आरोप है कि दामाद बेटी को थाईलैंड घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। जहां योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या करके खुद लखनऊ चला आया। पूरे में मामले प्रियंका के डॉक्टर पति का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पूरा परिवार सिर्फ बदनाम कर रहा है। हमारे पास सभी एवीडेंस हैं, जो पुलिस की जांच में दिए जाएंगे। पूरे मामले को समझने के लिए दैनिक भास्कर दोनों पक्षों से मिला। दोनों की पक्षों को जाना समझा और बातचीत की…अब सब कुछ सिलसिलेवार समझिए…। नाती के जन्म के बाद से बदला रवैया, मारपीट करने लगा प्रियंका के पिता सत्यनारायण ने कहा- हमारे तीन बेटी पुष्पा, प्रियंका, संध्या और एक बेटा विकास शर्मा है। प्रियंका एमबीए फाइनेंस की थी। उसकी जॉब एम्स पटना में अकाउंट डिपार्टमेंट लग गई। वहीं पर सीनियर रेजिडेंट के पद डॉक्टर आशीष मिश्रा तैनात थे। लखनऊ के थे इसलिए 2017 में संपर्क में आए। 3 दिसंबर को दोनों की परिवार की रजामंदी से शादी हुई। नाती के जन्म के बाद से आशीष का रवैया बदल गया। वह मारपीट करने लगा। थाईलैंड में हुए प्रियंका के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत का कारण कार्डियो पलमोनरी फेल होना है। इसकी रिपोर्ट परिजनों को सौंप दी गई है। कुछ इसी तरह अभिनेत्री श्रीदेवी की भी मौत हुई थी। उनका भी शव दुबई की एक होटल में बाथटब में मिला था। हालांकि प्रियंका के परिजनों का कहना है कि वह दोबारा पोस्टमॉर्टम कराना चाहते हैं। इस पर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता बोले- प्रियंका को पानी से डर लगता था प्रियंका के पिता सत्यनारायण ने कहा- दामाद ने बताया कि मसाज कराकर आए। इसके बाद बेटे को जूस दिलाने चला गया। तभी प्रियंका बॉथ टब में नहाने गई और हादसा हो गया। पहली बात तो ये कि वो बेवक्त नहाने क्यों जाएगी। दूसरी उसे पानी से डर लगता था। वह पानी से दूर ही रहती थी। दामाद ने बताया कि प्रियंका पार्टी के दौरान ड्रिंक की थी। आज तक प्रियंका शराब नहीं पी। हां...अगर वहां पी होगी तो एक से दो पैग। इससे ज्यादा वो नहीं पी सकती। लव मैरिज से तलाक तक पहुंची बात प्रियंका के पिता सत्यनारायण ने कहा- हमारे तीन बेटी पुष्पा, प्रियंका, संध्या और एक बेटा विकास शर्मा है। प्रियंका एमबीए फाइनेंस की थी। उसकी जॉब एम्स पटना में अकाउंट डिपार्टमेंट लग गई। वहीं पर सीनियर रेजिडेंट के पद डॉक्टर आशीष मिश्रा तैनात थे। लखनऊ के होने की वजह से 2017 में संपर्क में आए। 3 दिसंबर को दोनों की परिवार की रजामंदी से शादी हुई। नाती के जन्म के बाद से आशीष का रवैया बदल गया। वह अक्सर मारपीट करने लगा। शराब के नशे में चाकू से किया था हमला वह प्रियंका के साथ हमेशा मारपीट करता, लेकिन प्रियंका ने कभी कुछ नहीं बताया। सितंबर 2023 को उसके साथ हाथापाई की गई थी। इस पर आशीष को समझाने के लिए घर गए। वह काफी नशे में था। बेटे विकास को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर आशीष के पिता ने उसे मारा तो वह घर के अंदर गया और चाकू लेकर आ गया। बीच बचाव करने पर छोटी बेटी संध्या के सीने में मार दिया। पुलिस के पास शिकायत की तो दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर हुई थी। कुछ दिन आशीष के पिता के कहने पर सुलह समझौता हो गया। प्रियंका वापस ससुराल चली गई। अब जानिए मामले का दूसरा पक्ष डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। वहां पर जो भी कार्रवाई हो रही है, उसका एक कॉमन ग्रुप बना है। जिसमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से लेकर शव को लखनऊ भेजे जाने तक की डिटेल शेयर हो रही है। हम क्यों कुछ छिपाएंगे। अगर हत्या की बात है तो पत्नी के साथ हैदराबाद, मनाली, थाईलैंड सहित 7 जगह ट्रिप किया है। इसके पहले क्यों नहीं मारा? परिवार के साथ भी पार्टी करती थी डॉक्टर आशीष का कहना है कि प्रियंका को पार्टी के दौरान ड्रिंक का शौक था। अपने जीजा मयंक और बहन संध्या के साथ कई बार शराब पार्टी कर चुकी है। 24 अक्टूबर को सासू मां के निधन के बाद से थाईलैंड जाने के पहले करीब 5 से 6 बार इन लोगों ने पार्टी की है। प्रियंका को बी ट्रिप के दौरान ड्रिंक करने का शौक था। उस दिन भी पार्टी में उसने ज्यादा ड्रिंक की थी। प्रियंका को बॉथ टब में नहाने का शौक था 5 जनवरी को पटाया पहुंचने के बाद पार्टी हुई थी थाईलैंड पहुंचने के बाद पहले ही दिन ज्यादा ड्रिंक कर ली थी। होटल तक उठाकर लाना पड़ा था। इसके अगले दिन 6 जनवरी को बस हल्की ड्रिंक की। बच्चा छोटा है। रोज रात को भूख लगने की बात कहता था। क्योंकि जहां पार्टी होती थी वहां बच्चे के लिए कुछ नहीं रहता था। 7 फरवरी को पार्टी में गए। वहां पर प्रियंका ने फिर से ज्यादा ड्रिंक कर ली। उसको लाकर होटल के कमरे में छोड़ा फिर बेटे को जूस पिलाने के लिए लेकर चला गया। वहां से लौटा तो अपनी चाबी से लॉक खोलकर रूम में चला गया। काफी देर बॉशरुम से बाहर नहीं आई तो आवाज दी। जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा। अंदर बॉथ टब डूबी थी। अकेले निकालने में दिक्कत हुई तो होटल स्टाफ से मदद मांगी। एबुलेंस को कॉल की गई लेकिन देर हो रही थी। इस पर होटल स्टाफ ने अपनी गाड़ी से पटाया इंटरनेशनल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो दिन तक पुलिस ने पासपोर्ट जब्त रखा इसके अलावा घटना के बाद दो दिन तक पासपोर्ट जब्त कर कमरे को सील कर दिया गया। मुझे बेटे के साथ दूसरे कमरे मे शिफ्ट कर दिया। 9 जनवरी को पिता लखनऊ से वहां पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने पासपोर्ट वापस दिया और वापस जाने के इजाजत दी। तब पिता के साथ 11 जनवरी वापस आए। प्रूफ के तौर पर होटल के सीसीटीवी और होटल कर्मी हैं। पिता जी ने ससुर से चलने के लिए कहा था लेकिन वो नहीं गए। इसके बाद आरोप लगाने लगे। ..........

लखनऊ के प्रियंका की श्रीदेवी की तरह थाईलैंड में मौत
हाल ही में लखनऊ में रहने वाली प्रियंका की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया है। यह घटना थाईलैंड में हुई, जहां प्रियंका परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। उनके पिता का कहना है कि प्रियंका पानी से बहुत डरती थी, और उन्होंने कभी भी नदी या समुद्र के पास नहीं जाने का फैसला किया था। यह सुनकर सभी लोग दंग रह गए।
पिता का बयान: प्रियंका पानी से डरती थी
प्रियंका के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा कि मेरी बेटी अब हमारे बीच नहीं है। वह हमेशा पानी से डरती थी।" इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि प्रियंका की मौत के समय क्या स्थिति थी और उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में क्या जानकारी थी।
पति का दावा: प्रियंका होटल में थी
प्रियंका के पति ने भी इस मामले में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि प्रियंका घटना के समय एक होटल में थी, न कि किसी नदी या समुद्र के पास। यह जानकारी कई सवालों को जन्म देती है। आखिर प्रियंका इस तरह की स्थिति में कैसे पहुंची? क्या कोई हादसा हुआ? या फिर यह किसी और कारण से हुआ?
अन्य जानकारी और संदर्भ
यह मामला अब पुलिस की जांच के अधीन है। लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। प्रियंका के दोस्तों और परिवार के लोग इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
प्रियंका के अंतिम संस्कार की योजना भी शुरू हो गई है, और उनके परिवार का कहना है कि वे पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए लड़ेंगे। इस घटनाक्रम ने सुरक्षा उपायों पर भी सवाल उठाए हैं, खासकर जब हम यात्रा करने के दौरान सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हैं।
News by indiatwoday.com Keywords: लखनऊ प्रियंका थाईलैंड में मौत, प्रियंका की मौत श्रीदेवी की तरह, प्रियंका पानी से डरती थी, प्रियंका होटल में थी, थाईलैंड में भारतीय नागरिक की मृत्यु, प्रियंका का पति बयान, प्रियंका का अंतिम संस्कार, लखनऊ में प्रियंका का परिवार, प्रियंका की सुरक्षा मुद्दे, प्रियंका की थाईलैंड यात्रा
What's Your Reaction?






