सपा सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का:पिता तूफानी सरोज बोले- सगाई की बात चल रही; अलीगढ़ में परिवार से मुलाकात की

टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का हो गया है। उनका जौनपुर के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हुआ है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज बीते दिनों अलीगढ़ गए थे। उनकी रिंकू सिंह के परिवार से बात हुई थी। खबर फैलते ही बधाई का दौर शुरू हो गया है। पिता तूफानी सरोज ने कहा, अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी की सगाई की बात चल रही है। वहीं, जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज ने कहा, सांसद प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से रिश्ते की बातचीत हो गई है, लेकिन अभी सगाई नहीं हुई है। रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रिया सरोज देश की दूसरी सबसे युवा सांसद हैं। सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। बीजेपी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराया रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। अब बात रिंकू सिंह की... पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया, परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगों तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं। सोशल मीडिया पर लोग दे रहे बधाई... ---------------------------- यह खबर भी पढ़िए... बरेली में पाकिस्तानी महिला बन गई सरकारी टीचर:9 साल तक नौकरी की, फर्जी निवास प्रमाण-पत्र बनवाया; ऐसे ही मां भी पकड़ी गई थी बरेली में पाकिस्तानी महिला 9 साल तक सरकारी टीचर की नौकरी करती रही। उसने फर्जी निवास प्रमाण-पत्र बनवाया। प्राइमरी स्कूल में सहायक टीचर की नौकरी हासिल कर ली। जांच के बाद टीचर को बर्खास्त कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Jan 17, 2025 - 18:35
 63  501824
सपा सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का:पिता तूफानी सरोज बोले- सगाई की बात चल रही; अलीगढ़ में परिवार से मुलाकात की
टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का हो गया है। उनका जौनपुर के मछली शहर की स
सपा सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का: पिता तूफानी सरोज बोले- सगाई की बात चल रही; अलीगढ़ में परिवार से मुलाकात की News by indiatwoday.com

संवाददाता द्वारा अद्यतन जानकारी

हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया और प्रसिद्ध क्रिकेटर रिंकू सिंह के बीच रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आई हैं। प्रिया के पिता, तूफानी सरोज ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों के बीच सगाई की बातचीत चल रही है। इसके साथ ही पिछले हफ्ते अलीगढ़ में रिंकू सिंह परिवार के साथ मुलाकात करते नजर आए। यह मुलाकात रिश्ते को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

परिवार की मुलाकात का महत्व

अलीगढ़ में हुई इस मुलाकात ने समाज में कई चर्चाएँ पैदा की हैं। परिवार के बीच का यह संवाद न केवल प्रिया और रिंकू के संबंध को पुख्ता करता है बल्कि उनके परिवारों के बीच भी सामंजस्य स्थापित करने का कार्य करता है। इस स्थान पर मुलाकात ने विभिन्न मीडिया चैनलों की सुर्खियाँ भी बटोरी हैं।

सगाई की बातें और भविष्य के विकल्प

तूफानी सरोज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सगाई की बात भी चल रही है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सगाई कब की जाएगी। इस संबंध में कई विकल्प बने हुए हैं। परिवार की सहमति और आशीर्वाद से ही यह शुभ कार्य संपन्न होगा।

भारत में युवा जोड़ी का बढ़ता क्रेज

रिंकू सिंह, जो हाल ही में अपने क्रिकेट करियर को लेकर चर्चा में हैं, उनके और प्रिया के रिश्ते को लेकर युवा वर्ग में एक नई उत्सुकता है। इन दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह रिश्ता न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि क्रिकेट और राजनीति की दुनिया में भी एक महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन चुका है।

निष्कर्ष

सपा सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू सिंह के रिश्ते ने न केवल उनके परिवारों को बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा दी है। सगाई की संभावनाएँ, परिवार की मुलाकात, और दोनों की लोकप्रियता इसे और भी दिलचस्प बना रही है। आगे की जानकारी के लिए, अपडेट बने रहने के लिए indiatwoday.com पर विजिट करें। Keywords: सपा सांसद प्रिया रिंकू सिंह रिश्ता, क्रिकेटर रिंकू सिंह प्रिया सगाई, तूफानी सरोज की बातें, अलीगढ़ में परिवार मुलाकात, प्रिया रिंकू जोड़ी की चर्चा, रिंकू क्रिकेट करियर, समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया, परिवार की सहमति सगाई, युवा जोड़ी क्रिकेट राजनीति, प्रिया रिंकू सगाई की संभावना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow