उमर अब्दुल्ला बोले- INDIA गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए:इसमें न एजेंडा और न कोई लीडरशीप; दिल्ली चुनाव से हमारा लेना-देना नहीं

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इसको लेकर कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशीप। दिल्ली चुनाव को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में क्या चल रहा है। इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। जो पार्टी वहां मौजूद हैं वो तय करें कि बीजेपी का मुकाबला किस बेहतर तरीके से किया जा सकता है। अशोक गहलोत बोले- AAP हमारी विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में AAP हमारी विरोधी है। केजरीवाल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनकी पार्टी दोबारा चुनाव जीतेगी। इस बयान पर केजरीवाल ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सीक्रेट गठबंधन उजागर हो गया है। केजरीवाल ने कहा- सच्चाई बताने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद केजरीवाल ने कहा- गहलोत जी, आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में AAP कांग्रेस का विपक्ष है। भाजपा पर आप चुप रहे। लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए AAP विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है। अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी-छिपे था। आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की और से धन्यवाद। AAP के साथ 3 पार्टियां, कांग्रेस के साथ कोई नहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना UBT का सपोर्ट मिल चुका है। केजरीवाल ने दोनों नेताओं को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है। शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रोजेक्ट लॉन्च किए और फिर 5 साल कुछ नहीं किया। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। AAP-कांग्रेस दोनों ने कहा था- दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेंगे करीब एक महीने पहले दिल्ली चुनावों में AAP और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलें लग रही थीं। तब 11 दिसंबर को X पर पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल ने साफ किया था कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है। इसके कुछ दिन बाद 25 दिसंबर को कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस की तरफ से आम आदमी पार्टी और भाजपा के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज किया था। तब उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया था। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा। अजय माकन ने कहा- मुझे लगता है कि आज दिल्ली की जो हालत है और कांग्रेस जो यहां कमजोर हुई, उसका एक ही कारण है कि हमने 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट किया था। तेजस्वी यादव बोले- INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था INDIA गुट की एक और पार्टी RJD के नेता तेजस्वी यादव ने भी बुधवार को इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'इंडिया गठबंधन सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए बना था।' तेजस्वी यादव बुधवार को कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सवाल किया। तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह अस्वाभाविक नहीं है कि कांग्रेस और आप जैसे दलों में मतभेद हों। गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना था, और यह गठबंधन उसी लक्ष्य तक सीमित था।' पूरी खबर यहां पढ़ें... -------------------------------- दिल्ली चुनाव को लेकर ये खबरें भी पढ़ें... आंकड़ों में दिल्ली विधानसभा चुनाव:7 साल में भाजपा का वोट 5% बढ़ा लेकिन सीटें 31 से 8 हुईं; कांग्रेस 24% से 4% पर आई चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को सिंगल फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। चुनाव के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई। आइए जानते हैं आंकड़ों में दिल्ली चुनाव का गणित। पूरी खबर यहां पढ़ें... दिल्ली में AAP का शीशमहल Vs भाजपा का राजमहल:AAP नेताओं की पुलिस से झड़प; भाजपा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली CM आवास को 'शीश महल' कहने पर भाजपा और AAP आमने-सामने आ गई। इसे लेकर बुधवार को दोनों पार्टियों ने प्रदर्शन किया। भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा दिल्ली की CM आतिशी के बंगले पर पहुंचे। उन्होंने कहा- आतिशी को मथुरा रोड का बंगला आवंटित किया गया है। वो रहती कालकाजी में हैं। उनके पास दो-दो बंगले हैं। 'बंगले वाली देवी' को और कितने बंगले चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Jan 9, 2025 - 16:20
 50  501824
उमर अब्दुल्ला बोले- INDIA गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए:इसमें न एजेंडा और न कोई लीडरशीप; दिल्ली चुनाव से हमारा लेना-देना नहीं
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्

उमर अब्दुल्ला बोले- INDIA गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए

News by indiatwoday.com

उमर अब्दुल्ला का बयान

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा है कि INDIA गठबंधन को समाप्त कर देना चाहिए। उनका मानना है कि इस गठबंधन में ना तो कोई स्पष्ट एजेंडा है और ना ही कोई प्रभावशाली नेतृत्व। उनका यह बयान उस समय सामने आया है जब देश में विभिन्न दलों के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली चुनावों से संबंध

उमर अब्दुल्ला ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली चुनावों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनका सुझाव है कि राजनीतिक गठबंधनों में स्पष्टता और दिशा की आवश्यकता होती है, जो वर्तमान में INDIA गठबंधन के भीतर कमी दिखाई दे रही है।

राजनीतिक परिप्रेक्ष्य

उनका यह बयान भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाता है कि क्या विभिन्न राजनीतिक दलों को एक साथ लाने के प्रयासों में कोई ठोस आधार है। इस समय देश में चुनावी माहौल गर्म है, ऐसे में उमर अब्दुल्ला का यह बयान राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

निष्कर्ष

बहरहाल, उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी भारत की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे पर आगे की प्रतिक्रियाएँ देखने के लिए आने वाले समय का इंतजार करना होगा।

आगे की जानकारी

इस विषय पर विस्तृत जानकारी और अपडेट्स के लिए, कृपया indiatwoday.com पर विजिट करें। Keywords: उमर अब्दुल्ला INDIA गठबंधन, आम चुनाव 2024, भारतीय राजनीति, राजनीतिक गठबंधन, अब्दुल्ला का बयान, दिल्ली चुनाव 2023, गठबंधन खत्म करें, राजनीतिक एजेंडा, लीडरशीप की कमी, चुनावी रणनीति.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow