दावा- रूस का यूक्रेन में भारतीय गोदाम पर मिसाइल अटैक:यूक्रेन बोला- रूस जानबूझकर भारतीय कंपनियों को निशाना बना रहा

यूक्रेन पर शनिवार को रूसी मिसाइल हमले में एक भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम में आग लग गई। भारत में स्थित यूक्रेनी दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस ने जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय गोदाम को निशाना बनाया है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा- आज रूस ने यूक्रेन में भारतीय कंपनी कुसुम के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। भारत के साथ खास दोस्ती का दावा करने वाला रूस जानबूझकर भारतीय कंपनियों पर हमला कर रहा है। गोदाम में बुजुर्गों-बच्चों की जरूरी दवाइयां थीं ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने भी दावा किया कि रूसी हमलों ने राजधानी कीव में एक प्रमुख फार्मा कंपनी के गोदाम को तबाह कर दिया। हालांकि, मार्टिन ने कहा कि यह हमला रूसी ड्रोन्स के जरिए किया गया, न कि मिसाइल से। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा- आज सुबह रूसी ड्रोन्स ने कीव में एक प्रमुख फार्मास्यूटिकल गोदाम को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए जरूरी दवाइयों का स्टॉक जलकर खाक हो गया। यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ रूस का आतंकी अभियान जारी है। अभी तक भारत और रूस ने कोई बयान नहीं दिया भारतीय और रूसी सरकारों ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। इससे पहले आज, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन ने एक दिन पहले उसके एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 5 हमले किए है। दो हफ्ते पहले ही रूस और यूक्रेन में समझौता हुआ था, जिसमें दोनों देश ने तय किया था कि एक दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेंगे और ब्लैक-सी में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही जारी रहेगी। इसके साथ ही स्थायी शांति के लिए कोशिश करेंगे। अमेरिका ने इसे लेकर यूक्रेन और रूस से अलग-अलग समझौते किए हैं। पिछले महीने अमेरिका और रूस के बीच सऊदी अरब के रियाद में 12 घंटे से ज्यादा बैठक हुई थी। सैनिकों की अदला-बदली कर चुके हैं रूस-यूक्रेन ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद से ही दोनों देशों में सीजफायर को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है। पिछले महीने दोनों देशों ने एक-दूसरे की कैद में मौजूद सैनिकों की अदला-बदली की थी। दोनों के बीच 175 कैदियों की अदला-बदली हुई थी। इसके अलावा रूस ने गंभीर रूप से घायल 22 यूक्रेनी सैनिकों को भी रिहा किया था। दो पहले पुतिन के काफिले की कार में ब्लास्ट हुआ था दो हफ्ते पहले रूसी राष्ट्रपति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की कार में ब्लास्ट हुआ था। यह धमाका खुफिया एजेंसी FSB के मुख्यालय के बाहर हुआ था। यह एक लग्जरी लिमोजिन कार थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के इंजन में आग लग गई थी और फिर अंदर फैल गई थी। हालांकि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ये कार पुतिन के काफिले में शामिल नहीं थी और न ही पुतिन इस कार के आस-पास थे। यूक्रेन का 20% हिस्सा रूस के कंट्रोल में रूस बीते तीन साल में यूक्रेन का लगभग 20% हिस्सा हथिया चुका है। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के चार पूर्वी प्रांत डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। जबकि रूस के कुर्स्क इलाके में दोनों सेनाओं में संघर्ष जारी है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें... यूक्रेन ने जारी किया पकड़े गए चीनी नागरिकों का वीडियो:जेलेंस्की बोले- ये रूस की तरफ से यूक्रेन में जंग लड़ रहे थे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी खुफिया एजेंसी ने 155 चीनी नागरिकों की पहचान की है जो रूस की तरफ से जंग लड़ रहे हैं। यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पहचान में आए सभी लोगों के नाम और पासपोर्ट की जानकारी उनके पास है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Apr 12, 2025 - 22:59
 55  11928
दावा- रूस का यूक्रेन में भारतीय गोदाम पर मिसाइल अटैक:यूक्रेन बोला- रूस जानबूझकर भारतीय कंपनियों को निशाना बना रहा
यूक्रेन पर शनिवार को रूसी मिसाइल हमले में एक भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम में आग ल

दावा- रूस का यूक्रेन में भारतीय गोदाम पर मिसाइल अटैक

हाल ही में, यूक्रेन ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि रूस ने यूक्रेन में भारतीय गोदाम पर मिसाइल अटैक किया है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि यह हमला जानबूझकर भारतीय कंपनियों को निशाना बना रहा है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है, विशेषकर भारत और यूक्रेन के बीच संबंधों में नाजुकता को लेकर।

रूस के हमले का विवरण

यूक्रेन ने बताया कि रूस ने विभिन्न प्रकार के सैन्य उपकरणों का उपयोग करते हुए भारतीय गोदाम को टारगेट किया। इस हमले में कोई मानव जीवन की हानि नहीं हुई, लेकिन यह स्पष्ट करता है कि रूस का इरादा भारतीय निवेशों को कमजोर करना है। यह गंभीर संकट भारत के आर्थिक हितों को प्रभावित कर सकता है, जो कि एक उभरती अर्थव्यवस्था है।

यूक्रेन का प्रतिक्रिया

यूक्रेन के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि वे भारतीय कंपनियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में पूरी कोशिश करेंगे। भारत और यूक्रेन के बीच व्यापारिक संबंध भी महत्वपूर्ण हैं, और यूक्रेन ने भारत से समर्थन की अपील की है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वे इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहे हैं।

भारत-यूक्रेन संबंधों पर प्रभाव

यह घटना भारत और यूक्रेन के बीच व्यापारिक संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। भारतीय कंपनियों के लिए जो यूक्रेन में कार्यरत हैं, यह हमला एक चेतावनी है। इसके साथ ही, भारत सरकार को भी इस मामले पर गंभीरता से विचार करना होगा ताकि भारतीय व्यापारिक हितों की रक्षा की जा सके।

इस घटना के साथ-साथ, विश्व में हो रहे युद्ध हालात ने भारत के विदेशी मामलों की नीति को पुनः परखने का अवसर प्रदान किया है। वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे हमलों का प्रभावी तरीके से मुकाबला किया जा सके।

अंत में, यह स्पष्ट है कि रूस का यूक्रेन में भारतीय गोदाम पर मिसाइल अटैक एक चिंताजनक घटना है, जो न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक व्यापार के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके संभावित परिणामों पर ध्यान देना जरूरी है।

News by indiatwoday.com Keywords: रूस का यूक्रेन में गोदाम पर हमला, भारतीय कंपनियों को निशाना, यूक्रेन का रूस पर आरोप, भारतीय व्यापार हित, भारत-यूक्रेन संबंध, यूक्रेन में भारतीय निवेश, रूस के सैन्य हमले, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow