बिधूड़ी बोले- प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़कें बनवा देंगे:कांग्रेस ने आपत्ति जताई; पवन खेड़ा बोले- यह घटिया आदमी की बदतमीजी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट रमेश विधूड़ी का एक बयान जारी किया है। इसमें वे प्रियंका गांधी के लिए विवादित बातें कहते दिख रहे हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि संघ के संस्कार भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे। रमेश बिधूड़ी वीडियो में कहते दिख रहे हैं- लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।" पवन खेड़ा ने इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।" कालकाजी से आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। लिस्ट में 29 नाम हैं। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया है। 29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया है, जबकि 16 के टिकट बदले हैं। वहीं, गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल बाजपेई का टिकट काट दिया है। उनकी जगह कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। बिधूड़ी विवादित बयान से चर्चित, संसद में दानिश पर आपत्तिजनक कमेंट किया था भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 21 सितंबर 2023 को संसद में स्पेशल सेशन के दौरान बिधूड़ी ने BSP सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी की थी। दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लेटर लिखकर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा की थी और तब के सांसद बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दानिश पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बसपा सांसद ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द कहे थे। जिसका पलटवार करते हुए बिधूड़ी ने दानिश को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। दिल्ली चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स... आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। कांग्रेस की तीन लिस्ट जारी, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई थी। इसमें 21 नाम थे। 24 दिसंबर को दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान होगा दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... PM बोले- दिल्ली में आपदा सरकार, ये कट्टर बेईमान लोग: मैं भी शीश महल बनवा सकता था, लेकिन गरीबों के घर बनवाए दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरूआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार पर निशाना साधा।मोदी ने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर... केजरीवाल बोले- पानी के गलत बिल माफ होंगे: डिटेल चुनाव के बाद बताएंगे केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

बिधूड़ी बोले- प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़कें बनवा देंगे
कांग्रेस के नेता बिधूड़ी ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान दिया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी के गालों की तुलना सड़कों से की है। इस बयान ने राजनीतिक हलचलों को जन्म दिया है, जिसके चलते कांग्रेस ने तीखी आपत्ति जताई है। बिधूड़ी के इस बयान को लेकर पवन खेड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है, जिन्हें यह टिप्पणी 'घटिया आदमी की बदतमीजी' के रूप में महसूस हुई।
बिधूड़ी का बयान और उसकी प्रतिक्रिया
राजनीति में बयानबाजी का एक अहम पहलू है, और बिधूड़ी का ऐसा बयान निश्चित रूप से चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जो निश्चित रूप से एक अनोखा और विवादास्पद बयान है। कांग्रेस पार्टी ने इस बयान को असंवेदनशील और अपमानजनक करार दिया है। पवन खेड़ा ने भी इसकी कड़ी आलोचना की और कहा कि यह बयान एक घटिया स्तर का है।
सड़क निर्माण और राजनीति का खेल
राजनीति में सड़कों का निर्माण अक्सर चुनावी मुद्दा बन जाता है। यह जरूरी है कि नेता अपने शब्दों और बयानों का सही तरीके से चयन करें, क्योंकि इससे न केवल उनकी छवि पर असर पड़ता है, बल्कि पार्टी की प्रतिष्ठा भी प्रभावित होती है। बिधूड़ी का यह बयान शायद इसी संदर्भ में आया है, लेकिन इसके सामाजिक प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति
कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में अपनी आक्रामक स्थिति बरकरार रखते हुए बिधूड़ी के बयान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उनकी प्रतिक्रिया से साफ है कि वे इस मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं करेंगे और राजनीतिक शालीनता के स्तर को बनाए रखने के प्रति गंभीर हैं। पार्टी इस तरह के बयानों के खिलाफ जनता में जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही है।
चुनाव नजदीक हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का राजनीतिक Landscape पर क्या प्रभाव पड़ता है।
News by indiatwoday.com
Keywords
बिधूड़ी प्रियंका गांधी, कांग्रेस के बिधूड़ी बयान, पवन खेड़ा प्रतिक्रिया, राजनीति सड़कों निर्माण, विवादास्पद राजनीतिक बयान, घटिया आदमी की बदतमीजी, भाजपा कांग्रेस की लड़ाई, सड़क निर्माण का मुद्दा, राजनीतिक बयानबाजी घटनाएँ, प्रियंका गांधी कांग्रेस राजनीतिWhat's Your Reaction?






