यूक्रेन ने जारी किया पकड़े गए चीनी नागरिकों का वीडियो:जेलेंस्की बोले- ये रूस की तरफ से यूक्रेन में जंग लड़ रहे थे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी खुफिया एजेंसी ने 155 चीनी नागरिकों की पहचान की है जो रूस की तरफ से जंग लड़ रहे हैं। यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पहचान में आए सभी लोगों के नाम और पासपोर्ट की जानकारी उनके पास है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस सोशल मीडिया के जरिए चीनी नागरिकों की भर्ती कर रहा है। चीन को भी इस बात की जानकारी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन यह जानने की कोशिश कर रहा है कि भर्ती करने वालों को बीजिंग की तरफ से निर्देश मिल रहे हैं या नहीं। इससे पहले जेलेंस्की ने मंगलवार को दावा किया था कि यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से जंग लड़ रहे 2 चीनी नागरिकों को पकड़ा है। उन्होंने इससे जुड़ा वीडियो भी जड़ा किया जिसमें पकड़े गए लोगों के हाथ जिप-टाई से बंधे थे। यह पहली बार था जब यूक्रेन ने चीनी लड़ाकों को लेकर ऐसा दावा किया। जेलेंस्की बोले- चीन को जंग में खींच रहा रूस जेलेंस्की ने कहा कि रूस, चीन को इस जंग में खींच रहा है। यह पुतिन के प्लान का हिस्सा है। पुतिन चाहते हैं कि यूरोप में जंग फैले। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेनी सेना डोनेट्स्क में 6 चीनी नागरिकों से लड़ाई लड़ रही थी। इस दौरान 2 लोगों को जिंदा पकड़ लिया गया। बाकी के चार चीनी नागरिक मारे गए या भाग गए, अभी साफ नहीं है। जेलेंस्की ने दावा किया कि पकड़े गए चीनी नागरिकों के पास से उनके पहचान पत्र, बैंक कार्ड और व्यक्तिगत डेटा मिला है। उन्होंने ये भी बताया कि चीनी नागरिक अब यूक्रेन की सुरक्षा सेवा की हिरासत में हैं। जेलेंस्की ने पकड़े गए चीनी नागरिकों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। चीन बोला- यूक्रेन के दावे में सच्चाई नहीं जेलेंस्की ने अगले दिन बुधवार को दावा किया था कि वे रूस में बंदी बनाए गए यूक्रेनी सैनिकों के बदले दो युद्धबंदियों को देने को तैयार हैं। जेलेंस्की के दावे को चीन ने खारिज कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बुधवार को कहा कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। चीनी सरकार ने हमेशा अपने नागरिकों को जंग वाले इलाके से दूर रहने और किसी भी तरह से ऐसी लड़ाई में शामिल होने से बचने को कहा है। लिन जियान ने कहा कि चीन, यूक्रेन के साथ बातचीत करके इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर रहा है। चीन खुद को युद्ध में तटस्थ बताता है और कहता है कि वह न तो हथियार देता है और न ही सैनिक भेजता है। रूस ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, अमेरिका ने कहा कि यह जानकारी चौंका देने वाली है। US स्टेट डिपार्मेंट की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि चीन, रूस का मददगार देश है जो जंग को बढ़ावा दे रहा है। रूस पहले भी चीन को ड्रोन पार्ट्स और माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स देता रहा है, लेकिन सैनिकों की मौजूदगी हैरान करने वाली है। रूस-यूक्रेन जंग में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी के दावे पहले भी किए जाते रहे हैं। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया के 10 हजार सैनिक रूस की तरफ से यूक्रेन में जंग लड़ रहे हैं। पैसे और रूसी नागरिकता के लिए जंग लड़ रहे इस बीच यूक्रेन के अखबार प्राव्दा ने यूक्रेनी सेना का हवाला देते हुए बताया है कि चीनी नागरिकों को जंग लड़ने के लिए रूस पैसे दे रहा है। जो शख्स पकड़ा गया है उसे चीन में एक रूसी ब्रोकर ने 3,480 डॉलर, यानी 3 लाख रुपए दिए थे। इसके साथ ही उसे रूसी नागरिकता देने का भी वादा किया गया था। पकड़े गए एक शख्स ने यूक्रेनी अधिकारियों को बताया कि उसे कई सारे चीनी नागरिकों के साथ लुगांस्क इलाके में ट्रेनिंग दी गई थी। इनमें से कई लोगों पर चीन में केस चल रहे थे और ये अपना देश छोड़ना चाहते थे। कुछ महीने पहले रुस के रैहडिट (RHDIT) नाम के हैकर ग्रुप ने यूक्रेन के लिए लड़ने वाले विदेशी सैनिकों की जानकारी सार्वजनिक की थी। इसके मुताबिक रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत से लेकर अब तक यूरोप के 36 देशों से किराए के सैनिक लड़ने के लिए पहुंचे हैं। इसके अलावा भारत सहित एशिया के 22 देशों के नागरिक यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे हैं। इस दावे के मुताबिक पड़ोसी देश पोलैंड के अब तक 2960 नागरिक यूक्रेन पहुंचे हैं। इनमें से 1497 की जंग के मैदान में मौत हो चुकी है। अमेरिका के भी 1100 से ज्यादा सैनिक रूस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इसमें 491 की मौत हो चुकी है।

Apr 10, 2025 - 14:00
 56  274463
यूक्रेन ने जारी किया पकड़े गए चीनी नागरिकों का वीडियो:जेलेंस्की बोले- ये रूस की तरफ से यूक्रेन में जंग लड़ रहे थे
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी खुफिया एजेंसी ने 155 चीनी नागरि

यूक्रेन ने जारी किया पकड़े गए चीनी नागरिकों का वीडियो

यूक्रेन ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें पकड़े गए चीनी नागरिकों को दिखाया गया है। इस वीडियो में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्पष्ट कहा है कि ये नागरिक रूस की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे थे। यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गई है और geopolitical मुद्दों को और गहरा कर सकती है।

वीडियो की सामग्री

वीडियो में दिखाए गए चीनी नागरिकों के बयान और उनके संदर्भ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जेलेंस्की ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष इसे रखने का निर्णय लिया है। यूक्रेन का यह कदम चीन और रूस के रिश्तों पर भी एक नई सिरे से चर्चा को जन्म दे सकता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में चीनी नागरिकों की भूमिका

रूस-यूक्रेन युद्ध में विदेशी नागरिकों की भागीदारी ने जटिल स्थिति पैदा की है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ चीनी नागरिक युद्ध में शामिल होने के लिए आगे आए हैं। इस तरह के घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संघर्ष किस प्रकार विभिन्न देशों को प्रभावित कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएँ

यूक्रेन द्वारा इस वीडियो के जारी होने पर विभिन्न देशों की प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। कई देशों ने यूक्रेन के इस कदम की सराहना की है, वहीं कुछ ने इसे तनाव बढ़ाने वाला कार्य बताया है। चीन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आगे आने वाले दिनों में इस मुद्दे के प्रभाव का आकलन करना आवश्यक है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति आगे चलकर बड़ी भू-राजनैतिक बदलावों का कारण बन सकती है।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, visit करें indiatwoday.com। Keywords: यूक्रेन वीडियो चीनी नागरिक, जेलेंस्की रूस युद्ध, यूक्रेन चीन नागरिक, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया युद्ध, रूस यूक्रेन संघर्ष, विदेशी नागरिक यूक्रेन, geopolitical मुद्दे यूक्रेन, चीन रूस संबंध, जेलेंस्की बयान, युद्ध में चीनी नागरिक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow